1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. ब्रेकफास्ट में बनाएं सूजी-पनीर कॉर्न पॉकेट्स, खाने में लाजवाब और सेहत के लिए है बेमिसाल, नोट करें रेसिपी

ब्रेकफास्ट में बनाएं सूजी-पनीर कॉर्न पॉकेट्स, खाने में लाजवाब और सेहत के लिए है बेमिसाल, नोट करें रेसिपी

 Written By: Ritu Raj
 Published : Aug 13, 2026 10:34 am IST,  Updated : Aug 13, 2026 10:34 am IST

अगर आप ब्रेकफास्ट के लिए परफेक्ट और बेस्ट ऑप्शन ढूंढ रहे हैं तो सूजी-पनीर कॉर्न पॉकेट्स आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है। यहां सूजी-पनीर कॉर्न पॉकेट्स की आसान सी रेसिपी दी गई है।

ब्रेकफास्ट में बनाएं सूजी-पनीर कॉर्न पॉकेट्स, खाने में लाजवाब और सेहत के लिए है बेमिसाल- India TV Hindi
ब्रेकफास्ट में बनाएं सूजी-पनीर कॉर्न पॉकेट्स, खाने में लाजवाब और सेहत के लिए है बेमिसाल Image Source : INDIA TV

रोज़-रोज़ सुबह के नाश्ते में क्या बनाया जाए, यह हर घर की सबसे बड़ी पहेली होती है। अक्सर लोग पोहा, उपमा या परांठे खाकर बोर हो जाते हैं और कुछ ऐसा ढूंढते हैं जो झटपट बन जाए, खाने में क्रिस्पी हो और सेहत के लिहाज से भी बेहतरीन हो तो सूजी-पनीर कॉर्न पॉकेट्स आपके लिए परफेक्ट चॉइस हैं। सूजी का हल्कापन, पनीर का प्रोटीन और स्वीट कॉर्न का मीठा-सा क्रंच मिलकर इसे एक लाजवाब स्वाद देते हैं। बच्चों के टिफिन के लिए तो यह एक सुपर-हिट ब्रेकफास्ट ऑप्शन है। यहां सूजी-पनीर कॉर्न पॉकेट्स की आसान सी रेसिपी दी गई है। 

सामग्री 

आउटर लेयर के लिए

  • सूजी: 1 कप
  • पानी: 1.5 कप
  • तेल/घी: 1 छोटा चम्मच
  • नमक: स्वादानुसार
  • चिली फ्लेक्स: आधा छोटा चम्मच

स्टफिंग के लिए

  • पनीर (कद्दूकस किया हुआ): 100 ग्राम
  • स्वीट कॉर्न: आधा कप
  • प्याज: 1 छोटा
  • हरी मिर्च (बारीक कटी): 1-2
  • हरा धनिया: बारीक कटा हुआ
  • चाट मसाला: आधा छोटा चम्मच
  • काली मिर्च पाउडर: 1/4 छोटा चम्मच
  • नमक: स्वादानुसार
  • तेल: सेकने या शैलो फ्राई करने के लिए

बनाने का तरीका

स्टेप 1:
सबसे पहले एक कढ़ाई में 1.5 कप पानी गर्म करें। इसमें नमक, चिली फ्लेक्स और 1 चम्मच तेल डालें। पानी में उबाल आने पर आंच धीमी करें और धीरे-धीरे सूजी डालते हुए लगातार चलाएं ताकि गांठे न पड़ें। जब सूजी सारा पानी सोख ले और डो की तरह सिमटने लगे, तो गैस बंद कर दें और इसे ढककर 5 मिनट ठंडा होने दें।

स्टेप 2:
एक बाउल में कद्दूकस किया पनीर, उबले स्वीट कॉर्न, बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च, हरा धनिया, चाट मसाला, काली मिर्च और नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें। आपकी स्वादिष्ट स्टफिंग तैयार है।

स्टेप 3:
सूजी के हल्के गर्म डो को हाथों में थोड़ा-सा तेल लगाकर चिकना गूंध लें। अब इसकी छोटी-छोटी लोइयां बनाएं। एक लोई को हाथों से फैलाकर या बेलकर चपटा करें, बीच में 1-2 चम्मच पनीर-कॉर्न की स्टफिंग रखें और चारों तरफ से मोड़कर स्क्वायर या पॉकेट का आकार देकर अच्छे से सील कर दें।

स्टेप 4:
एक नॉन-स्टिक तवे या पैन में थोड़ा-सा तेल डालकर गर्म करें। तैयार पॉकेट्स को तवे पर रखें और धीमी से मध्यम आंच पर दोनों तरफ से सुनहरा और क्रिस्पी होने तक शैलो फ्राई करें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल