1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. बिस्कुट से बना लें टेस्टी चॉकलेट मोदक, बाल गणेश देखते ही हो जाएंगे खुश, फटाफट नोट कर लें मोदक की आसान रेसिपी

बिस्कुट से बना लें टेस्टी चॉकलेट मोदक, बाल गणेश देखते ही हो जाएंगे खुश, फटाफट नोट कर लें मोदक की आसान रेसिपी

 Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth
 Published : Aug 26, 2025 02:10 pm IST,  Updated : Aug 26, 2025 02:10 pm IST

Chocolate Biscuit Modak Recipe: गणेश चतुर्थी के लिए मोदक बनाने हैं और समय की कमी है तो सिर्फ बिस्कुट से टेस्टी मोदक बना सकते हैं। बाल गणेश को ये मोदक बहुत पसंद आएंगे। फटाफट नोट कर लें मोदक बनाने की सबसे आसान रेसिपी।

चॉकलेट बिस्कुट मोदक रेसिपी- India TV Hindi
चॉकलेट बिस्कुट मोदक रेसिपी Image Source : INDIA TV

गणेश चतुथी के दिन बप्पा को मोदक का भोग लगाया जाता है। बाल गणेश को मोदक सबसे ज्यादा प्रिय हैं। मोदक बनाना बहुत आसान है। आप अलग-अलग चीजों से मोदक बना सकते हैं। मार्केट में मावा, सूजी, चावल के आटे के मोदक मिलते हैं, लेकिन आज हम आपको बिस्कुट से मोदक बनाना बता रहे हैं। ये मोदक खाने में बहुत टेस्टी लगते हैं और बाल गणेश को खूब पसंद आएंगे। बच्चे भी इन मोदक को स्वाद लेकर खाएंगे। आइये जानते हैं बिस्कुट से मोदक बनाने की रेसिपी।

बिस्कुट से मोदक बनाने की रेसिपी

प्लेन बिस्कुट से मोदक कैसे बनाए- इसके लिए आप कोई भी मीठे बिस्कुट लें और उन्हें थोड़ा तोड़कर मिक्सी में पीस लें। अब बिस्कुट के पाउडर में थोड़ा मिल्क पाउडर मिलाएं। दूध की मदद से आटे जैसा डो तैयार कर लें। अब मोदक बनाने का सांचा लें और उसमें तैयार किया हुआ डो डालें और मोदक बनाकर तैयार कर लें। अब पिघली हुई चॉकलेट लें और उसमें तैयार किए हुए मोदक एक एक करके डुबाएं और प्लेट में रख दें। थोड़ी देर के लिए मोदक को फ्रिज में रख दें जिससे चॉकलेट जम जाए। तैयार हैं टेस्टी मोदक।

ओरियो बिस्कुट से मोदक बनाने की रेसिपी- इसके लिए ओरियो बिस्कुट की क्रीम अलग निकाल लें और फिर सारे बिस्कुट को मिक्सी में डालकर पीस दें। दूध डालते हुए डो जैसा तैयार कर लें और सांचे में डाल दें। सांचे के अंदर ओरियो की क्रीम डालें और बंद कर दें। तैयार हैं टेस्टी चॉकलेटी ओरियो मोदक। बाल गणेश और आपके बच्चों को ये रेसिपी खूब पसंद आएगी। खास बात ये है कि मोदक की इस रेसिपी को बच्चे भी आसानी से बना सकते हैं। ये मोदक कई दिनों तक खराब भी नहीं होते हैं।

     

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल