1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. सावन के व्रत में भोलेनाथ को चढ़ाएं मखाने की खीर का भोग, इस रेसिपी को फॉलो कर झटपट तैयार हो जाएगा प्रसाद

सावन के व्रत में भोलेनाथ को चढ़ाएं मखाने की खीर का भोग, इस रेसिपी को फॉलो कर झटपट तैयार हो जाएगा प्रसाद

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Jul 21, 2024 08:12 pm IST,  Updated : Jul 21, 2024 08:12 pm IST

अगर आप भी सावन के महीने में व्रत रखते हैं तो आप मखाने की खीर की इस रेसिपी को ट्राई करके देख सकते हैं। आइए भोलेनाथ के लिए मखाने की खीर का भोग बनाने के तरीके के बारे में जानते हैं।

कैसे बनाएं मखाना खीर?- India TV Hindi
कैसे बनाएं मखाना खीर? Image Source : FREEPIK

अगर आप भी भगवान शिव के भक्त हैं और सावन में भोलेनाथ के लिए व्रत रखते हैं तो आपको इस रेसिपी को जरूर ट्राई करके देख सकते हैं। महादेव को खुश करने के लिए आप उन्हें भोग में मखाने की खीर चढ़ा सकते हैं। आइए मखाने की खीर को बनाने की एक बेहद आसान रेसिपी के बारे में जानते हैं। इस खीर को बनाने के लिए आपको बहुत ज्यादा चीजों की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। 

पहला स्टेप- मखाने की खीर बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में एक बड़ी स्पून घी डालकर लगभग ढाई कप मखाने को अच्छी तरह से भून लीजिए। 

दूसरा स्टेप- अब इनमें से आधे मखाने को मिक्सर में बारीक-बारीक पीस लीजिए। इसके बाद एक पैन में एक बड़ी स्पून घी डालकर 8 कटे हुए काजू को लगभग चार मिनट तक भून लीजिए। 

तीसरा स्टेप- अब आपको एक लीटर दूध में बाकी के आधे मखाने डालकर इसे हल्की आंच पर बॉइल करना है। 

चौथा स्टेप- आपको दूध को तब तक बॉइल करना है जब तक ये तीन-चौथाई न रह जाए। ध्यान रखें कि आपको दूध को लगातार चलाते रहना है। 

पांचवां स्टेप- अब मखाने के नरम होने के बाद आप इस दूध में 6 स्पून चीनी, केसर और हाफ छोटी स्पून इलायची पाउडर मिला सकते हैं। 

छठा स्टेप- सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लगभग 5 मिनट तक पकाएं और फिर गैस बंद कर दें। 

आपकी मखाने की खीर का भोग बनकर तैयार है। यकीन मानिए भोलेनाथ के लिए बनाए गए इस प्रसाद का टेस्ट आपको काफी ज्यादा पसंद आएगा। आपको भी सावन के इस महीने में मखाने की खीर की इस बेहद आसान रेसिपी को जरूर ट्राई करके देखना चाहिए।

ये भी पढ़ें: 

घर पर कैसे बनाएं हेल्दी एवोकाडो टोस्ट, झटपट तैयार हो जाएगी पोषक तत्वों से भरपूर ये डिश

स्प्राउट्स खाने का नहीं है मन, तो कोई बात नहीं, आसानी से बना सकते हैं टेस्टी स्प्राउट्स चीला

घर पर ऐसे बनाएं कच्चे आम की चटनी, बच्चों से लेकर बड़ों तक, सबकी बन जाएगी फेवरेट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल