बारिश की फुहारों के बीच बालकनी में बैठकर चाय पीना सभी को पसंद आता है। अगर चाय के साथ खाने के लिए गर्मागरम आलू की कुरकुरी कचौड़ी मिल जाएं तो फिर क्या कहने। इस स्वाद के आगे फाइव स्टार होटल के पकवान भी फीके लगते हैं। आलू की कचौड़ी सदाबहार पकवान है, लेकिन बारिश और सर्दी में इसे खाने का मजा ही कुछ और है। बरसात के दिनों में कुरकुरी खस्ता आलू की कचौड़ी आप नाश्ते में, शाम को स्नैक्स में खा सकते हैं। इसके साथ हरा धनिया टमाटर और मिर्च वाली चटनी और साथ में अदरक वाली चाय आपके मन को अंदर तक खुश कर देंगी। आइये जानते हैं आलू का खस्ता और एकदम कुरकुरी कचौड़ी की रेसिपी?
Related Stories
आलू की कुरकुरी कचौड़ी कैसे बनाएं?
-
कचौड़ी बनाने के लिए सबसे पहले आलू उबाल लें और आलू को छीलकर इसका मसाला बना लें।
-
आलू को मैश करके नमक, लाल मिर्च, धनिया पाउडर, आमचूर पाउडर, गरम मसाला मिला दें।
-
अब बारीक कटा हरा धनिया और हरी मिर्च मिला दें और इस पिट्ठी में थोड़ी पिसी हुई सौंफ डाल दें।
-
आप चाहें तो इस मसाले को थोड़ा तेल डालकर हींग और जारी डालकर फ्राई भी कर सकते हैं।
-
अब गेहूं के आटे में थोड़ा घी या किसी तेल का मोयन लगा लें। यानि आटा लगाते वक्त 3-4 चम्मच घी डाल दें।
-
आटे में स्वादानुसार नमक, 1 चम्मच पिसी अजवाइन और 2 बड़े चम्मच ताजा दही मिलाकर थोड़ा मुलायम आटा गूंथ लें।
-
आपको कचौड़ी का आटा रोटी से थोड़ा मुलायम रखना है और इसकी छोटी लोई बना लें।
-
लोई को हाथ से या फिर चकला बेलन से बड़ा कर लें और आलू की फिलिंग भरकर हल्के हाथ से दबा दें।
-
कचौड़ी को बेलन से बहुत हल्के हाथ से बेलकर थोड़ा बड़ा कर लें। अगर कचौड़ी फटे तो हाथ से ही बढ़ा लें।
-
अब मीडियम फ्लेम पर ऑयल गर्म करें और इसमें कोचौड़ियों को फाई करें। पहले फ्लेम मीडियम रखें।
-
जब कचौड़ी थोड़ी सिक जाए तो गैस की फ्लेम स्लो करके इसे क्रिस्पी होने तक पका लें।
-
तैयार हैं आलू की एकदम खस्ता और कुरकुरी कचौड़ी, इसे हरी चटनी और चाय के साथ इंजॉय करें।