1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. चाय के साथ खाते हैं नमकीन, पकोड़े और ये दूसरी चीजें, हो सकती हैं ये बीमारियां

चाय के साथ खाते हैं नमकीन, पकोड़े और ये दूसरी चीजें, हो सकती हैं ये बीमारियां

 Written By: Bharti Singh
 Published : Jan 05, 2024 07:05 pm IST,  Updated : Jan 05, 2024 07:05 pm IST

Tea Bad Combination: दिन की शुरूआत चाय के साथ होती है। कुछ लोग सुबह की चाय के साथ कुछ न कुछ जरूर खाते हैं, लेकिन आपको ये पता होना चाहिए कि चाय के साथ क्या खाना हेल्दी है और खाने से नुकसान होगा।

Tea Combination- India TV Hindi
चाय के साथ न खाएं ये चीजें Image Source : FREEPIK

सुबह उठकर ज्यादातर लोग चाय पीते हैं। बिना चाय के भला सुबह कैसे हो सकती है। कुछ लोगों को चाय के साथ सुबह ही कुछ न कुछ खाने की आदत होती है जैसे नमकीन, रोटी, बिस्कुट, या पकौड़े लोग चाय के साथ खूब खाते हैं। लेकिन चाय के साथ सभी चीजें नहीं खानी चाहिए। कुछ चीजों को चाय के साथ खाने से आपको नुकसान हो सकता है। ऐसी कई चीजें हैं जो चाय के साथ मिलकर रिएक्शन करती हैं। अक्सर लोग चाय के साथ नमकीन खाते हैं। घर में आए मेहमानों को चाय के साथ नमकीन और पकोड़े सर्व किए जाते हैं, लेकिन इन चीजों को चाय के साथ खाने से कई तरह की परेशानियां हो सकती हैं। ऐसे में आपको ये जानना चाहिए कि चाय के साथ कौन सी चीजें नहीं खानी चाहिए।

  1. चाय और नमकीन- लोग चाय के साथ नमकीन बड़े चाव के साथ खाते हैं। घर में मेहमान आएं तो चाय के साथ नमकीन सर्व की जाती है। लेकिन आपको बता दें चाय के साथ नमकीन या फिर नट्स खाना सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। चाय के साथ कोई भी नमकीन रिएक्ट कर सकती है। इससे पेट खराब हो सकता है। चाय में टैनिन पाएं जाते है जो नमकीन में में पाए जाने वाले आयरन और दूसरे पोषक तत्वों को नष्ट कर देते हैं।
  2. चाय और बेसन से बनी चीजें- चाय पकोड़े की तो जैसे यारी है। ठंड या बारिश के दिनों में लोग चाय पकोड़े खूब खाते हैं। लेकिन चाय के साथ बेसन से बनी चीजें खाना ठीक नहीं है। इससे पाचनतंत्र कमजोर हो जाता है। बेसन में जो पोषक तत्व पाए जाते है वो चाय के साथ मिलकर पेट से जुड़ी तकलीफ पहुंचा सकते हैं। इसलिए इससे बचना चाहिए।
  3. चाय और नींबू- चाय के साथ कोई नींबू से बनी चीज का सेवन करने से बचना चाहिए। वैसे लोग ऐसा कम हो करते हैं, लेकिन किसी चीज में नींबू पड़ा हो तो उसे चाय के साथ न खाएं। चाय नींबू में पाए जाने वाले एसिडिक तत्त्वों के साथ मिलकर पेट में एसिड की समस्या पैदा करती है। इससे हार्ट बर्न या पेट में सूजन की समस्या हो सकती है।
  4. चाय के बाद पानी- कुछ लोग चाय पीने के तुरंत बाद पानी पी लेते हैं जो ठीक नहीं है। ऐसा करने से परेशानी बढ़ सकती है। चाय के बाद पानी पीने से गरम और ठंडा लगता है। इससे पाचन तंत्र पर बुरा असर पड़ता है और एसिडिटी की समस्या हो सकती है।
  5. चाय के साथ प्याज, अंडा, सलाद और अंकुरित अनाज न खाएं- चाय के साथ अंडा या फिर प्याज से बनी चीजें, अंकुरित अना या फिर सलाद का सेवन नहीं करना चाहिए। जो लोग नाश्ते में चाय पीते हैं वो नुकसान दायक हो सकता है। खासतौर से नाश्ते में अंडा, सलाद खाते हैं तो चाय न पिएं। इससे खाने के पोषक तत्व मर जाते हैं और पेट पर असर पड़ता है।

ठंड से बैठ गया है गला या फिर खराश से हैं परेशान, अपना लें ये देसी उपाय

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल