1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. खिली-खिली साबूदाना खिचड़ी बनाने के लिए अपनाएं ये नया तरीका, नवरात्रि के व्रत में बनाकर खाएं

खिली-खिली साबूदाना खिचड़ी बनाने के लिए अपनाएं ये नया तरीका, नवरात्रि के व्रत में बनाकर खाएं

 Written By: Bharti Singh
 Published : Apr 08, 2024 10:39 am IST,  Updated : Apr 08, 2024 10:39 am IST

Sabudana Khichadi Recipe: कुछ लोगों की साबूदाना खिचड़ी चिपचिपी बनती है, जो खाने में कम टेस्टी लगती है। आज हम आपको खिली-खिली साबूदाना खिचड़ी बनाने की रेसिपी बता रहें हैं।

साबूदाना खिचड़ी - India TV Hindi
साबूदाना खिचड़ी Image Source : FREEPIK

नवरात्रि के व्रत में हेल्दी और टेस्टी खाना है तो आप साबूदाना की खिचड़ी बनाकर खा सकते हैं। साबूदाना खाने से पेट आसानी से भर जाता है और लंबे समय तक भूख नहीं लगती है। साबूदाना फलाहार के लिए अच्छा माना जाता है। इसमें फाइबर, आयरन, कैल्शियम, पोटैशियम और एंटी ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। साबूदाना से आप कई तरह की डिश बनाकर खा सकते हैं। जैसे साबूदाना की खीर, साबूदाना वड़ा, साबूदाना पापड़ और साबूदाना की खिचड़ी। व्रत में साबूदाने की खिचड़ी खाने से भरपूर एनर्जी मिलती है। इसे बनाना काफी आसाना है, लेकिन कुछ लोगों की खिचड़ी चिपचिपी बनती है। जिससे वो स्वाद नहीं आ पाता जो खिली-खिली साबूदाना खिचड़ी में आता है। आज हम आपको एकदम खिली और एक एक दाने वाले साबूदाना की खिचड़ी बनाना बता रहे हैं। जानिए साबूदाना खिचड़ी की रेसिपी।

खिली-खिली साबूदाना खिचड़ी बनाने की रेसिपी

  • करीब 1 कप मोटा वाला साबूदाना लेना है इससे खिचड़ी अच्छी बनती है।

  • अब साबूदाना में 1 कप पानी डालकर हाथ से रगड़ते हुए अच्छी तरह से साफ कर लें।

  • आपको पानी बदलते हुए साबूदाना को कम से कम 2-3 बार धोना है।

  • अब करीब 1/4 कप पानी डालकर साबूदाना को 3-4 घंटे के लिए भिगो दें। 

  • ध्यान रखें साबूदाना में इतना ही पानी डालना है जितना वो आसानी से सोख जाएं।

  • साबूदाना को बीच-बीच में चम्मच से 1-2 बार पलट दें जिससे सभी साबूदाना अच्छी तरह भीग जाएं।

  • खिचड़ी बनाने के लिए पैन में 1 चम्मच घी डालें और थोड़ी मूंगफली फ्राई कर लें।

  • अब पैन में 1-2 चम्मच घी और डाल दें। इसमें जीरा और अदरक कद्दूकस करके डाल दें।

  • अब 2 हरी मिर्च को काट लें और 1 आलू काटकर घी में डाल दें।

  • खिचड़ी में आप चाहें तो 1 टमाटर भी डाल सकते हैं। ये आपके स्वाद पर निर्भर करता है।

  • जब सारी चीजें गल जाएं तो इसमें साबूदाना डालकर अच्छी तरह मिला दें।

  • ऊपर से बारीक कटा हुआ हरा धनिया डाल दें और थोड़ा नींबू का रस निचोड़ दें।

  • तैयार है साबूदाना की एकदम दानेदार खिचड़ी ऊपर से मूंगफली डालकर सर्व करें।

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल