1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. काजल से काले हो जाएंगे आपके बाल! बस डाइट में शामिल करें ये साग, जानें रेसिपी

काजल से काले हो जाएंगे आपके बाल! बस डाइट में शामिल करें ये साग, जानें रेसिपी

 Published : Nov 16, 2023 07:47 pm IST,  Updated : Nov 16, 2023 07:47 pm IST

नोनी का साग (noni ka saag in hindi) सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। इस साग में कई प्रकार के मल्टी न्यूट्रीएंट्स पाए जाते हैं जो कि बालों के लिए कई प्रकार से काम कर सकते हैं। इसमें इतना आयरन और प्रोटीन होता है जो कि आपके बालों को काला करने में मदद करता है।

noni ka saag in hindi- India TV Hindi
noni ka saag in hindi Image Source : SOCIAL

आजकल बालों की समस्याएं बढ़ गई हैं। खराब लाइफस्टाइल और डाइट की वजह से बाल तेजी से सफेद हो रहे हैं। इसके अलावा ये स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ावा देता है और फिर जड़ों से पोषण पहुंचाता है। इससे बालों की रंगत में सुधार होता है और बाल तेजी से लंबे होते हैं। ऐसे में सफेद होते बालों के लिए नोनी का साग कारगर तरीके से काम कर सकता है। नोनी में आयरन की अच्छी मात्रा होती है जो कि बालों को काला करने और इसकी रंगत सुधारने में मददगार है। इसके अलावा इस साग का प्रोटीन बालों की ग्रोथ बढ़ाने में मददगार है। तो, आइए जानते हैं नोनी का साग कैसे बनाएं।

नोनी का साग कैसे बनता है-Noni ka saag recipe

नोनी का साग बनाने के लिए नोनी की साग को धोकर रख लें। फिर इसे काट लें और बनाएं। तो, साग बनाने के लिए प्याज, लहसुन, मिर्च और अदरक को काटकर रख लें। फिर कड़ाही में सरसों तेल डालें। इसमें सरसों के दाने डालें। इसके बाद प्याज, लहसुन, मिर्च और अदरक डालकर पकाएं। इसमें साग पलट लें और इसमें नमक डालकर पकाएं। जब साग पकने लगे तो इसमें थोड़ा सा बेसन डालें और फिर घी डालें। सबको पका लें और फिर अच्छी तरह से इसे खाएं।

noni ka saag for hair care
Image Source : SOCIALnoni ka saag for hair care

काला नमक या सेंधा नमक कौन सा बेहतर है? जानें हाई बीपी में क्या खाएं

नोनी का साग खाने के फायदे-Noni ka saag benefits

1. हाई आयरन से भरपूर 

नानी का साग आयरन से भरपूर है जो कि बालों के झड़ने को कम करता है और बालों को अंदर से पोषण देता है। ये बालों को अंदर से काला करता है और इसकी रंगत को सुधारता है। इस प्रकार से ये बालों के लिए फायदेमंद है। 

विटामिन B12 की कमी से क्या क्या परेशानी होती है? चेक करें कहीं आप भी तो नहीं हैं इसके शिकार

 
2. हाई प्रोटीन से भरपूर

नोनी का साग हाई प्रोटीन से भरपूर है और बालों को पोषण प्रदान करता है। ये बालों की ग्रोथ बढ़ाता है और इसकी रंगत में सुधार करता है। इसके अलावा ये स्कैल्प को हेल्दी बनाता है और डैंड्रफ जैसी समस्याओं से बचाव में मददगार है। तो, बालों को काला करने और इसे हेल्दी बनाने के लिए आप हाई प्रोटीन से भरपूर इस साग का सेवन कर सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल