1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. विटामिन B12 की कमी से क्या क्या परेशानी होती है? चेक करें कहीं आप भी तो नहीं हैं इसके शिकार

विटामिन B12 की कमी से क्या क्या परेशानी होती है? चेक करें कहीं आप भी तो नहीं हैं इसके शिकार

 Published : Nov 16, 2023 04:16 pm IST,  Updated : Nov 16, 2023 04:16 pm IST

Vitamin B12 deficiency: विटामिन बी-12 शरीर के लिए तमाम प्रकार से काम करता है। ये ब्रेन ही नहीं, आपके मूड और पेट की सेहत को भी प्रभावित करता है। ऐसे में जब शरीर में इसकी कमी हो जाती है तो कई प्रकार के लक्षण नजर आते हैं। तो, क्या है वो लक्षण और आपको क्यों सतर्क रहना चाहिए। जानते हैं इस बारे में विस्तार से।

 vitamin B12 - India TV Hindi
vitamin B12 Image Source : SOCIAL

विटामिन बी-12 शरीर के लिए हमेशा से कुछ सबसे जरूरी विटामिन में से एक रहा है। ये रेड ब्लड सेल्स को बढ़ावा देता है और शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने में मदद करता है। ये कई ऑर्गन्स और टिशूज को हेल्दी रखने में मदद करता है और बोन मेरो के जुड़े फंक्शन में सहायक है। लेकिन, जब शरीर में इसकी कमी होती है तो आपको एनीमिया समेत कई प्रकार की बीमारियां हो सकती हैं। इसके अलावा भी शरीर में कई प्रकार की दिक्कतें आती हैं क्यों और कैसे, जानते हैं इस बारे में विस्तार से।

विटामिन B12 की कमी से क्या क्या परेशानी होती है? 

1. मांसपेशियों का कमजोर हो जाना

विटामिन बी12 की कमी से एनीमिया के लक्षण नजर आने लगते हैं। इससे आपके शरीर में पर्याप्त स्वस्थ लाल रक्त कोशिकाएं नहीं होती हैं। यानी रेड ब्लड सेल्स की कमी जो कि आपके मांसपेशियों को कमजोर कर देती है और फिर कई सारी समस्याओं का कारण बनने लगती है।  जैसे मांसपेशियों की कमी, मांसपेशियों में दर्द और अकड़न।

National Epilepsy Day 2023: क्यों पड़ते में मिर्गी के दौरे, जानिए इसके लक्षण और कैसे करें बचाव

2. मतली और उल्टी

विटामिन बी-12 की कमी से आपको मतली और उल्टी की समस्या हो सकती है। क्योंकि विटामिन बी-12 आपके मेटाबोलिक रेट को प्रभावित करती है जिससे खाना पच नहीं पाता है और लगातार अपच की समस्या बनी रहती है जिससे व्यक्ति हर समय बीमार रहता है।

Vitamin B12 deficiency signs
Image Source : SOCIALVitamin B12 deficiency signs

3. वेट लॉस और थकान

वेट लॉस और थकान विटामिन बी-12 की कमी का एक बड़ा लक्षण है क्योंकि जब शरीर में पर्याप्त मात्रा में रेड ब्लड सेल्स नहीं होते हैं तो खून की कमी बनी रहती है और फिर ब्लड वेसेल्स के जरिए ऑक्सीजन और न्यूट्रीएंट्स की सप्लाई नहीं हो पाती है इससे पूरे शरीर में  थकान रहती है और फिर तेजी से वजन भी कम होने लगता है। 

प्रदूषण से ट्रिगर हो रही है गठिया की बीमारी, स्वामी रामदेव के ये उपाय हड्डियों में फूंक देंगे जान

4. हाथ और पैरों का सो जाना

शरीर को लाल रक्त कोशिकाओं को बनाने के लिए इस विटामिन की जरूरत होती है, जो आपके शरीर के सभी हिस्सों में ऑक्सीजन पहुंचाती है। ऐसे में इसकी कमी से ऊतकों और अंगों को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिल पाता है और हाथ और पैर सो जाते हैं। तो, इन लक्षणों को नजरअंदाज न करें क्योंकि विटामिन B12 की कमी समय के साथ गंभीर हो सकती है। 

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।