1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. Monsoon में चटपटा खाने का हो मन, तो घर में इस आसान रेसिपी से बनाएं मिर्ची वड़ा

Monsoon में चटपटा खाने का हो मन, तो घर में इस आसान रेसिपी से बनाएं मिर्ची वड़ा

 Published : Jul 02, 2023 02:41 pm IST,  Updated : Jul 02, 2023 02:41 pm IST

Monsoon Recipe: मानसून में चटपटा और तीखा सभी को पसंद होता है। यहां हम आपको घर में राजस्थानी मिर्ची वड़ा बनाने की रेसिपी बता रहे हैं।

mirchi vada recipe- India TV Hindi
mirchi vada recipe Image Source : FREEPIK

Sawan 2023: बरसात के मौसम में कुछ चटपटा खाने का सभी का मन करता है। इस मौसम में स्ट्रीट फूड खाने से बीमारियां होने का डर रहता है। ऐसे में अगर आप घर में हर दिन ब्रेड पकौड़ा और प्याज के पकौड़े खाकर बोर हो चुके हैं तो यहां हम आपको राजस्थान की फेमस मिर्ची वड़ा की रेसिपी बताने वाले हैं। मिर्ची वड़ा खाने में स्वादिष्ट होता है और इसे बनाना भी आसान है। किचन में मौजूद मसालों से आसानी से घर में बाजार जैसा टेस्टी मिर्ची वड़ा बनाया जा सकता है। मिर्ची वड़ा में आलू की स्टफिंग होती है, जिसे खाने के बाद लंबे समय तक भूख भी नहीं लगती। आइए जानते हैं मिर्ची वड़ा बनाने की रेसिपी।

मिर्ची वड़ा बनाने के लिए सामग्री (Ingredients to make Mirchi Vada)

राजस्थानी स्टाइल वाले मिर्ची वड़ा बनाने के लिए बड़ी मोटी वाली हरी मिर्च 10 से 12 या जरूरत के अनुसार भी ले सकते हैं। इसके अलावा 1 कप बेसन, नमक स्वादानुसार, तेल जरूरत के अनुसार, उबले मैश किए हुए मीडियम साइड के 4 आलू, लाल मिर्च पाउडर 2 टी स्पून, अमचूर 2 टी स्पून, धनिया पाउडर 1 टी स्पून, हींग 2 चुटकी, कुटी हुई सौंफ 1 टीस्पून, हरी मिर्च 2 कटी हुईं चाहिए होगी।

मिर्ची वड़ा बनाने की विधि (Mirchi Vada Recipe)

  1. मिर्ची वड़ा बनाने के लिए सबसे पहले मैश आलू से भरावन बनाएं।
  2. आलू के भरावन में नमक, मिर्च, अमचूर, हींग, धनिया पाउडर और हरी मिर्च डालें और सभी को अच्छे से मिक्स करें।
  3. अब बेसन में नमक, लाल मिर्च पाउडर और पानी मिलाकर एक गाढ़ा घोल तैयार करें। घोल ऐसा होना चाहिए जो मिर्च पर अच्छे से चिपक जाए।
  4. अब मोटी हरी मिर्चों को अच्छे से धोकर कपड़े से पोछें और इसमें बीच में चीरा लगाकर बीज निकाल लें। 
  5. मिर्चों में अब आलू का भरावन वाला मसाला अच्छे से भरें।
  6. गैस पर मीडियम आंच पर कड़ाही में तेल गर्म करें।
  7. अब इस गर्म तेल में मिर्चों को बेसन के घोल में लपेटकर डालें और सुनहरा होने तक पकाएं।
  8. आपके मिर्ची वड़े तैयार हैं, इन्हें हरी चटनी के साथ सर्व करें।

यह भी पढ़ें: चटपटी टमाटर चाट के साथ लें बारिश का मजा, जानें इसकी सबसे फेमस रेसिपी और बनाने का तरीका

घर में आसानी से बनाएं बाजार में मिलने वाला dry mint powder, यहां जानें पूरी प्रोसेस

घर में ऐसे बनाएं बादाम केसर खीर, खाकर हर कोई करेगा तारीफ

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल