1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. चटपटी टमाटर चाट के साथ लें बारिश का मजा, जानें इसकी सबसे फेमस रेसिपी और बनाने का तरीका

चटपटी टमाटर चाट के साथ लें बारिश का मजा, जानें इसकी सबसे फेमस रेसिपी और बनाने का तरीका

 Written By: Pallavi Kumari
 Published : Jun 29, 2023 11:24 am IST,  Updated : Jun 29, 2023 11:24 am IST

टमाटर चाट खाकर आपका मन खुश हो जाएगा। आइए, जानते हैं इस चाट की सबसे फेमस रेसिपी और इसे घर में कब और कैसे बनाएं।

tomato_chaat- India TV Hindi
tomato_chaat Image Source : SOCIAL

बरसात के मौसम में अक्सर लोग चाट पकौड़ी खाना पसंद करते हैं। लेकिन, समोसा, ब्रेड पकोड़ा और प्याज की पकौड़ी की तो आप रेसिपी जानते ही होंगे लेकिन आज हम टमाटर चाट की रेसिपी बताएंगे।  जी हां, वाराणसी की टमाटर चाट (Tamatar chaat recipe) रेसिपी बहुत ही फेमस है। जो लोग यूपी और बिहार से हैं उनके लिए टमाटर चाट, हर मौसम का स्नैक्स है। इसमें यहां के सभी प्रकार की देसी नमकीन और चटनी मिलाई जाती है। इसके अलावा इसमें कई हर्ब्स का भी इस्तेमाल होता है। तो, आइए जानते हैं इसकी रेसिपी।

बनारसी टमाटर चाट रेसिपी-Tamatar chaat varanasi recipe in hindi

बनारसी टमाटर चाट बनाने के लिए आपको ज्यादा टमाटर की जरुरत नहीं है। आपके पास टमाटर की जैसी उपलब्धता हो वैसे इसे बना लें। आपको करना ये है कि 2 टमाटर गैस पर पका लें। फिर इसे मैश कर लें और इसमें उबला हुआ आलू, प्याज, हरी मिर्च, धनिया, इमली की चटनी, गरम मसाला और चाट मसाला डालें। ऊपर से काला नमक और नमक मिलाएं। इसके ऊपर नमकीन और बताशा तोड़ लें। अब इसे खाएं। 

chaat_recipe
Image Source : FREEPIKchaat_recipe

रबड़ की तरह खींच-खींच कर न खाएं मैदे से बनी ये चीजें, बनाते समय अपनाएं ये 3 टिप्स

इस चाट को बनाने के लिए आप फलों और सब्जियों को अपने अनुसार चुन सकते हैं। इसके अलावा आप टमाटर को काटकर या फिर इसे पीस कर भी चाट में इस्तेमाल कर सकते हैं।  इसके अलावा आप इस मौसम में पापड़ी चाट, आलू चाट, समोसा चाट और मटर चाट भी खा सकते हैं। ये सभी बेहद टेस्टी होते हैं और आपको पेट की कई समस्याओं से बचाते हैं। तो, चाट खाएं और बारिश के मजे लें। 

Bakrid 2023: यहां मिलेंगे आपको दिल्ली के सबसे लज़ीज़ नॉन वेज फूड्स, देखते ही मुंह में आ जाएगा पानी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल