1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. सैर-सपाटा
  4. Bakrid 2023: यहां मिलेंगे आपको दिल्ली के सबसे लज़ीज़ नॉन वेज फूड्स, देखते ही मुंह में आ जाएगा पानी

Bakrid 2023: यहां मिलेंगे आपको दिल्ली के सबसे लज़ीज़ नॉन वेज फूड्स, देखते ही मुंह में आ जाएगा पानी

 Written By: Pallavi Kumari
 Published : Jun 28, 2023 06:00 pm IST,  Updated : Jun 28, 2023 06:00 pm IST

Bakrid 2023: बकरीद पर आप दिल्ली के इन कुछ सबसे लज़ीज़ नॉन वेज फूड्स प्वाइंट पर जा सकते हैं। यहां आपको तरह-तरह की चीजें खाने को मिलेंगी जो कि पूरे भारत में फेमस हैं।

non veg street food- India TV Hindi
non veg street food Image Source : SOCIAL

Bakrid 2023: अगर आप नॉव वेज खाने के शौकीन हैं तो बकरीद के दिन दिल्ली की इन जगहों पर जाना, आपके लिए परफेक्ट हो सकता है। दरअसल, बकरीद पर अक्सर लोग टेस्टी नॉन वेज फूड्स प्वाइंट की खोज में रहते हैं। इस दिन छुट्टी भी होती है। ऐसे में अपने लिए कुछ समय निकालें और दिल्ली की इन फेमस प्वाइंट्स ( famous non veg street food in delhi) पर निकल जाएं। तो, आपको कहां जाना है और कैसे जाना है। साथ ही वहां जाकर आपको क्या खाना है, आइए हम आपको बताते हैं। 

यहां मिलेंगे आपको दिल्ली के सबसे लज़ीज़ नॉन वेज फूड्स-Best non veg street food in delhi in hindi

1. बल्लीमारान-Balli Maran

बल्लीमारन, प्रसिद्ध उर्दू कवि मिर्जा गालिब का भी घर है। ये पुरानी दिल्ली का इलाका एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक चले आ रहे सदियों पुराने पारंपरिक व्यंजनों का खजाना है। यहां के सबसे अच्छे स्ट्रीट फूड में कबाब और ड्राई चिकन शामिल हैं। इसके अलावा आप यहां चिकन कोफ्ता, ब्रेन करी, दाल गोश्त और निहारी खा सकते हैं। इनके साथ आपको खमीरी रोटी और नॉन खाने को मिलेगा। इसके लिए चांदनी चौक मेट्रो स्टेशन जाएं। यहां अच्छा खाना खाने के लिए 500 रुपए काफी है।

non veg food point
Image Source : SOCIALnon veg food point

2. मटिया महल-Matia Mahal

जामा मस्जिद के गेट नंबर 1 के ठीक बाहर एक गली दिल्ली के सबसे फेमस स्ट्रीट फूड मार्केट जाती है जिसे मटिया महल कहते हैं। ये दिल्ली की फूड कैपिटल के रूप में भी जाना जाता है, जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। ये जामा मस्जिद के पास भी है जहां आप तमाम प्रकार के नॉन वेज व्यंजनों को खा सकते हैं जैसे कबाब, मटन, मटन पराठा और नल्ली निहारी। तो, अगर आप नॉन वेज फूड्स के शौकीन हैं तो एक चक्कर यहां जरूर लगा आएं। 

3. जाकिर नगर-Zakir Nagar

अगर आप नॉनवेज स्ट्रीट फूड की तलाश में हैं तो जाकिर नगर दिल्ली के सबसे अच्छे इलाकों में से एक है। यहां प्रसिद्ध स्ट्रीट फूड जो आप यहां कई रेस्तरां और स्टालों में पा सकते हैं वो है नहारी। इसके अलावा आप यहां गलौटी, टिक्का, कबाब और विभिन्न मुगलई व्यंजन का भी लुत्फ उठा सकते हैं। इसके अलावा भी आपको यहां स्ट्रीट फूड्स के कई प्रकार प्रकार मिल जाएंगे जो कि स्वाद में बेहतरीन हैं। 

तेजी से लंबे होते हैं इन लोगों के बाल, बिना मेहनत भी आसानी से नजर आती है बालों की ग्रोथ

4. यशवंत प्लेस-Yashwant Place

यशवंत प्लेस, फास्ट-फूड का घर है। यहां आपको विविध प्रकार के स्टालों पर मसालेदार नूडल्स, करी, सूप और मोमोज़ जैसे भारत-तिब्बती व्यंजन के स्ट्रीट फूड ऑप्शन मिल जाएंगे। अगर आप कुछ स्नैक्स के मूड में हैं तो चिकन थुकपा और उबले हुए या तले हुए मोमोज खाएं। इसके अलावा चाउमीन और चिली चिकन आदि भी खा सकते हैं।

जांघों में जमी चर्बी को कम करने के लिए दिनभर में 10 बार लगाएं उठक-बैठक, एक महीने में दिखेगा असर

5. अल-कुरैशी-Al-Qureshi

अगर आपको कबाब पसंद है तो आपको अल-कुरैशी जाना चाहिए। यहां सबसे लोकप्रिय व्यंजन चिकन सीख कबाब और मलाई चिकन टिक्का हैं। इस स्थान पर विशेष रूप से सर्दियों के दौरान भीड़ होती है लेकिन, आप यहां कभी भी जा सकते हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Travel से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल