1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. Sawan 2023: व्रत में खाने के लिए बनाएं क्रिस्पी साबूदाना वड़ा, जानें इसकी आसान रेसिपी

Sawan 2023: व्रत में खाने के लिए बनाएं क्रिस्पी साबूदाना वड़ा, जानें इसकी आसान रेसिपी

 Written By: Akanksha Tiwari
 Published : Jul 13, 2023 01:50 pm IST,  Updated : Jul 13, 2023 01:50 pm IST

Sawan special: सावन के महीने में व्रत में खाने के लिए बनाएं साबूदाना वड़ा। यहां पढ़ें 20 मिनट में बनने वाली इसकी आसान रेसिपी।

sabudana vada recipe- India TV Hindi
sabudana vada recipe Image Source : FREEPIK

Sawan 2023: श्रावण मास की शुरुआत 4 जुलाई से हो चुकी है, जो कि इस साल 31 अगस्त तक रहेगा। इस साल सावन के महीने में 8 सोमवार पड़ेंगे। सावन में भगवान शिव के भक्त सोमवार का व्रत रखते हैं और फलाहारी भोजन करते हैं। व्रत में साबूदाना खाया जाता है। आपने अब तक घर में साबूदाना की खीर और इसकी खिचड़ी खाई होगी। यहां हम आपके लिए लाए हैं साबूदाना वड़ा की रेसिपी (sabudana vada recipe), जो घर में आसानी से बनाई जा सकती है और खाने में स्वादिष्ट होती है। 

साबूदाना वड़ा बनाने के लिए सामग्री (Ingredients to make Sabudana Vada)

साबूदाना वड़ा बनाने के लिए 1 कप साबूदाना, भुने कुटे हुए मूंगफली दाने 1 कप, 2 उबले आलू, हरी मिर्च कटी 4, काली मिर्च पाउडर आधा टी स्पून, सेंधा नमक स्वादानुसार, हरा धनिया कटा हुआ और तलने के लिए तेल चाहिए होगा।

साबूदाना वड़ा बनाने के रेसिपी 

साबूदाना वड़ा बनाने के लिए सबसे पहले एक साबूदाने को 5 से 6 घंटे के लिए पानी में भिगों दें। 5 घंटे बाद आप देखेंगे कि साबूदाना नरम हो गया है। इसे अच्छे से पानी से धोकर आप निकाल लें। अब एक बड़े बाउल में भुने कुटे हुए मूंगफली दाने, भिगोया हुआ साबूदाना, काली मिर्च पाउडर, बारीक कटी हरी मिर्च और स्वादानुसार सेंधा नमक डालकर अच्छी तरह से मिलाएं। अब इसमें उबले आलू डालें और साबूदाने के साथ मसलकर मिलाएं। आपका साबूदाना वड़ा बनाने के लिए मिश्रण तैयार हो गया है।

अब गैस पर एक कड़ाही में तेल गर्म होने के लिए रख दें। इसके बाद साबूदाना वड़ा के मिश्रण को हाथ में लेकर वड़े का आकार दें और गर्म तेल मे मीडियम आंच पर सेकें, जब वड़ा गोल्डन दिखने लगे तो इन्हें निकाल लें। आपके साबूदाना वड़े तैयार हैं, इसे चटनी या दही के साथ सर्व करें।

यह भी पढ़ें: घर में सफाई से ऐसे बनाएं क्रिस्पी गोलगप्पे, जानें बाजार जैसा चटपटा पानी बनाने का तरीका

बिना तेल इन 3 तरीकों से बनाएं पकोड़े, खाएं और भूल जाएं मोटापा और हाई कोलेस्ट्रॉल की चिंता

वेट लॉस करने के लिए खाएं जौ का दलिया, जानें इसे बनाने की रेसिपी और खाने के फायदे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल