1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. हाई प्रोटीन से करें अपने दिन की शुरुआत, नाश्ते में बना लें सोयाबीन पोहा, नोट करें विधि

हाई प्रोटीन से करें अपने दिन की शुरुआत, नाश्ते में बना लें सोयाबीन पोहा, नोट करें विधि

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Jul 27, 2026 06:25 am IST,  Updated : Jul 27, 2026 06:25 am IST

अगर आप अपने दिन की शुरुआत हेल्दी और हाई-प्रोटीन नाश्ते से करना चाहते हैं, तो सोयाबीन पोहा एक बेहतरीन विकल्प है।

हाई प्रोटीन सोयाबीन पोहा - India TV Hindi
हाई प्रोटीन सोयाबीन पोहा Image Source : YOUTUB - @ATOZDISHES USHA KORJANI

अगर आप सुबह के नाश्ते  के लिए कोई हेल्दी, टेस्टी और हाई-प्रोटीन रेसिपी ढूंढ रहे हैं, तो सोया पोहा एक बेहतरीन विकल्प है। इसमें सोया चंक्स, पोहा और सब्जियों का इस्तेमाल किया जाता है, जिससे यह स्वादिष्ट होने के साथ-साथ पौष्टिक भी बन जाता है। आइए जानते हैं इसे बनाने की आसान रेसिपी।

सोया पोहा बनाने के लिए सामग्री

सोया चंक्स 1 कप, सोया के लिए नम 1/8 छोटा चम्मच, पोहा 2 कप, तेल 1 बड़ा चम्मच, मूंगफली 2 बड़े चम्मच, राई 1/2 छोटा चम्मच, जीरा 1/2 छोटा चम्मच, हल्दी पाउडर 1/4 छोटा चम्मच, नमक स्वादानुसार, कढ़ी पत्ता, हरी मिर्च, गाजर 2 बड़े चम्मच, शिमला मिर्च 2 बड़े चम्मच, मटर 2 बड़े चम्मच, टमाटर 1, प्याज, दूध 4 बड़े चम्मच, ताज़ा हरा धनिया

सोया पोहा बनाने की विधि

  • सबसे पहले सोया चंक्स को हल्के नमक वाले गर्म पानी में 5-7 मिनट तक उबाल लें। इसके बाद इन्हें अच्छी तरह निचोड़कर अलग रख दें। अब पोहे को पानी से धोकर 5 मिनट के लिए रख दें, ताकि वह नरम हो जाए।

  • एक कड़ाही में तेल गर्म करें और उसमें मूंगफली डालकर हल्का सुनहरा होने तक भून लें। अब राई और जीरा डालें। जब ये चटकने लगें, तब कढ़ी पत्ता और हरी मिर्च डालकर कुछ सेकंड भूनें।

  • इसके बाद प्याज डालकर हल्का सुनहरा होने तक पकाएं। फिर गाजर, शिमला मिर्च और मटर डालकर 2-3 मिनट तक भूनें। अब टमाटर, हल्दी और स्वादानुसार नमक डालें और टमाटर के नरम होने तक पकाएं।

  • अब उबले हुए सोया चंक्स डालकर अच्छी तरह मिलाएं। इसके बाद भीगा हुआ पोहा डालें और सभी सामग्री को धीरे-धीरे मिलाएं ताकि पोहा टूटे नहीं। अंत में 4 बड़े चम्मच दूध डालकर 1-2 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं। इससे पोहा अधिक सॉफ्ट और स्वादिष्ट बनता है।

  • गैस बंद करें और ऊपर से ताजा हरा धनिया डालकर गार्निश करें। आपका हेल्दी और स्वादिष्ट सोया पोहा तैयार है। इसे गर्मागर्म चाय, दही या अपनी पसंद की चटनी के साथ सर्व करें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल