1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. सर्दियों में जरूर खाएं ये 5 तरह की चटनी, खाने का स्वाद बढ़ाने के अलावा मिलेंगे कई फायदे, फटाफट नोट कर लें रेसिपी

सर्दियों में जरूर खाएं ये 5 तरह की चटनी, खाने का स्वाद बढ़ाने के अलावा मिलेंगे कई फायदे, फटाफट नोट कर लें रेसिपी

 Written By: Bharti Singh
 Published : Dec 01, 2025 10:42 am IST,  Updated : Dec 01, 2025 10:42 am IST

Winter Special 5 Chutney Recipe: सर्दियों में रोटी पराठे का स्वाद बढ़ाने के लिए कई तरह की चटनी बनाकर खा सकते हैं। आज हम आपको पांच तरह की चटनी की रेसिपी बता रहे हैं। फटाफट नोट कर लें मूली, गाजर, चुकंदर, अमरूद और आंवला की चटनी की रेसिपी।

चटनी रेसिपी- India TV Hindi
चटनी रेसिपी Image Source : INDIA TV

ठंड आते ही खाने-पीने के शौकीन लोगों को बल्ले बल्ले हो जाती है। सर्दियों में कई फल और सब्जियां आते हैं जिनका इस्तेमाल चटनी के रूप में भी किया जाता है। चटनी न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाती है बल्कि इससे शरीर को भी कई फायदे मिलते हैं। चावल, रोटी और पराठे के साथ चटनी खाना लोगों को खूब पसंद होता है। आप गाजर, मूली, धनिया, टमाटर, तिल, अमरूद, आंवला और न जाने कितनी चीजों से स्वादिष्ट चटनी बनाकर खा सकते हैं। आज हम आपको सर्दियों में खाई जाने वाली 5 तरह की चटनी की रेसिपी बता रहे हैं। इन्हें आपको जरूर ट्राई करना चाहिए।

सर्दियों में खाई जाने वाली चटनी की रेसिपी

आंवला की चटनी- आंवला की खट्टी मीठी चटनी बनाकर खा सकते हैं। सर्दियों में आवला की चटनी खाने में जितनी टेस्टी लगती है उतनी ही फायदेमंद भी होती है। आंवला की चटनी बनाने के लिए 4 आंवला को काट लें और गुठली हटा दें। इसमें पुदीना और धनिया के पत्ते डालें। 2-3 हरी मिर्च, 1 इंच अदरक का टुकड़ा, थोड़ा जीरा और नमक डालकर चटनी पीस लें। इसमें 

2-3 चम्मच ताजा दही या आधा नींबू भी मिला सकते हैं।

अमरूद की चटनी- हल्के पके 2 अमरूद गैस पर भून लें और इसी के साथ 2 हरी मिर्च और 4 लहसुन की कली भी भून लें। अमरूद का छिलका हटा दें। मिक्सी में अमरूद, भुनी हरी मिर्च और लहसुन, हरा धनिया, कली मिर्च, जीरा और नमक डाल दें। हल्की दरदरी चटनी पीसकर तैयार कर लें।

मूली की चटनी- सर्दियों में मूली की चटनी भी बहुत टेस्टी लगती है। 1 मूली, धनिया पत्ता, हरी मिर्च, लहसुन, जीरा, नींबू का रस और नमक लें। मूली को पहले थोड़ा कद्दूकस कर लें और अब 1 चम्मच तेल में फाई करके इस चटनी को तैयार कर लें। आप चाहें तो मूली के पत्तों को उबालकर उसकी भी चटनी बना सकते हैं।

चुकंदर की चटनी- ठंड में चुकंदर की चटनी बनाकर भी खा सकते हैं। इसके लिए चुकंदर को पहले उबाल लें। पैन में 1 चम्मच तेल डालें और उसमें अदरक, हरी मिर्च डालकर भून लें। अब चुकंदर, कसा हुआ नारियल, भुना अदरक, हरी मिर्च और नमक सारी चीजें मिक्सी में डाल दें। बारीक चटनी जैसा पीस लें। इसमें ऊपर से करी पत्ता और सूखी लाल मिर्च का तड़का लगाकर खाएं।

गाजर की चटनी- जिन लोगों को चटनी का अलग-अलग स्वाद पसंद है वो गाजर की चटनी भी ट्राई कर सकते हैं। इसके लिए पैन में तेल गर्म करके कद्दूकस की गई गाजर डाल दें। इसमें लहसुन और हरी मिर्च डालकर भून लें। ठंडा होने पर इन चीजों को मिक्सी में डालें और थोड़ी मूंगफली, इमली का गूदा , नारियल डालकर और नमक डालकर चटनी पीस लें। राई, करी पत्ता और सूखी लाल मिर्च का तड़का लगाएं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल