1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. क्या पिज्जा, क्या बर्गर सब भूल जाएंगे, एक बार ऐसे बनाकर खाएं पनीर कुल्चा, बहुत आसान है रेसिपी

क्या पिज्जा, क्या बर्गर सब भूल जाएंगे, एक बार ऐसे बनाकर खाएं पनीर कुल्चा, बहुत आसान है रेसिपी

 Written By: Bharti Singh
 Published : Aug 05, 2026 06:00 am IST,  Updated : Aug 05, 2026 06:00 am IST

बाजार में मिलने वाला पनीर कुल्चा तो आपने कई बार खाया होगा। लेकिन एक बार इस तरह से कुल्चा बनाकर खाएं। आप पिज्जा बर्गर का स्वाद भी भूल जाएंगे। आइये जानते हैं पनीर कुल्चा कैसे बनाते हैं।

पनीर कुल्चा रेसिपी- India TV Hindi
पनीर कुल्चा रेसिपी Image Source : INDIA TV

नाश्ते में कुछ हल्का खाने का मन हो या फिर डिनर में कुछ फटाफट बन जाने वाली रेसिपी हो, कुल्चा आपके लिए अच्छा ऑप्शन है। वैसे तो बाजार में बने हुए कुल्चा आसानी से मिल जाते हैं। हेल्थ को लेकर अलर्ट रहने वाले लोगों के लिए आटा कुल्चा भी मिल जाता है। वहीं कुछ लोग घर में ही कुल्चा बनाकर खाना पसंद करते हैं। घर में आटे से बने कुल्चा में लोग पनीर भरकर स्टफ्ड कुल्चा बनाते हैं, लेकिन हम आपको मार्केट में मिलने वाले कुल्चा से पनीर कुल्चा बनाने की आसान और बड़ी मजेदार रेसिपी बता रहे हैं। एक बार इस तरह कुल्चा बनाकर खाएंगे तो बच्चे को क्या बड़े भी उंगलियां चाटते रह जाएंगे। सबसे खास बात ये है कि इसकी रेसिपी भी बहुत आसान है। आइये जानते हैं स्टफ्ड पनीर कुल्चा की रेसिपी।

स्टफ्ड पनीर कुल्चा रेसिपी

पहला स्टेप- सबसे पहले मार्केट से आप कुल्चा खरीद लें। आप आटा या मैदा कोई सा भी कुल्चा खरीद सकते हैं। एक पैकेट में करीब 4-5 कुल्चा निकलते हैं। अब सबसे अहम है कुल्चा की स्टफिंग तैयार करना।

दूसरा स्टेप- पनीर कुल्चा के लिए आपको 1 शिमला मिर्च को बारीक काटना है। 1 टमाटर और 1 प्याज भी बारीक टुकड़ों में काट लें। इसके लिए थोड़े स्वीट कॉर्न, 1-2 हरी मिर्च और हरा धनिया काट लें। 

तीसरा स्टेप- अब एक पैन लें और उसमें 1 चम्मच तेल डालें। इसमें कटा हुआ प्याज, शिमला, कॉर्न और टमाटर डाल दें और हाई फ्लेम पर हल्का फ्राई करें। इसमें थोड़े-थोड़े मसाले जैसे नमक, लाल मिर्च पाउडर, काली मिर्च पाउडर, 1 पिंच हल्दी, आधा चम्मच धनिया पाउडर और ऑरिगेनो डाल कर मिला दें।

चौथा स्टेप- इस मसाले में पनीर को तोड़कर या कद्दूकस करके डाल दें। पनीर के भुर्जी जैसी तैयार करनी है और इसे ठंडा होने पर इसमें हरा धनिया और थोड़ा टमाटर की सॉस डाल दें। पनीर कुल्चा की स्टफिंग तैयार है।

पांचवां स्टेप- अब कुल्चा लें और उस पर थोड़ी सेजवान चटनी या सॉस लगाएं, हरी चटनी हो तो वो लगाएं या फिर चिली सॉस भी लगा सकते हैं। थोड़ी मेयोनेज भी लगा सकते हैं। अब तैयार स्टफिंग भर दें और ऊपर से दूसरा कुल्चा भी रख दें। दोनों को दबाकर सेट कर दें। अब कुल्चा को तवे पर मक्खन डालकर दबाते हुए सेंक लें। आप चाहें तो इसे बीच से काट दें और फिर सेंडविच मेकर में सेंक लें। ये काफी आसान तरीका है। इससे बहुत कम तेल में कुल्चा अच्छा सिंक जाएगा।

अगर आपको चीज खाना पसंद है तो कुल्चा के बीच में एक चीज स्लाइस या चीज ग्रेट करके डाल दें। इससे कुल्चा का स्वाद और भी बढ़ जाएगा। तैयार पनीर कुल्चा को आप सॉस के साथ या ऐसे ही इंजॉय करें।

  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल