1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. रिश्ते
  4. लड़कियों के शरीर पर अगर इन जगहों पर है तिल तो उन्हें मिलेगा रोमांटिक पार्टनर

लड़कियों के शरीर पर अगर इन जगहों पर है तिल तो उन्हें मिलेगा रोमांटिक पार्टनर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 24, 2019 05:06 pm IST,  Updated : Jul 24, 2019 05:49 pm IST

शास्त्रों में लाल तिल के बारे में बताया गया है कि जिसके शरीर पर लाल तिल होता है वह बहुत ही भाग्यशाली होता है। इसी तरह पार्टनर के बारे में भी बताया गया है। अगर आपके शरीर में इन जगहों पर तिल है तो आपको बेस्ट पार्टनर मिलेगा या नहीं। जानें इसके बारे में।

Mole astrology- India TV Hindi
Mole astrology

धर्म डेस्क: शास्त्रों में हमारे शरीर पर मौजूद अंगों में निशान और तिल के आधार पर भविष्य और स्वभाव के बारे में आसानी से जान सकते हैं। शास्त्रों में लाल तिल के बारे में बताया गया है कि जिसके शरीर पर लाल तिल होता है वह बहुत ही भाग्यशाली होता है। इसी तरह एक पार्टनर के बारे में भी बताया गया है। जिसके अनुसार अगर आपके शरीर में इन जगहों पर तिल है तो आपको बेस्ट पार्टनर मिलेगा या नहीं। जानें इसके बारे में।

अगर गाल पर हो तिल

अगर आपके गाल के दाएं ओर तिल है तो आप खुद को किस्मत वाला समझे। क्योंकि आपको एक ऐसा पार्टनर मिलेगा जो आपका ख्याल रखने के साथ-साथ जिम्मेदारियों में पीछे नहीं हटेगा।

Mole astrology
Mole astrology

अगर हो होंठ पर तिल
अगर किसी के होंठ पर तिल है तो समझ लें कि उसका पार्टनर बहुत ही ज्यादा रोमांटिक के साथ-साथ ख्याल रखने वाला होगा।

Mole astrology
Mole astrology

ठुड्डी पर हो तिल
अगर किसी की ठुड्डी पर तिल है तो उसका पार्टनर उसे खुश रहने की पूरी कोशिश रखने के साथ-साथ हर जिम्मेदारी को निभाएगा। लेकिन वह कम रोमांटिक होगा।

Mole astrology
Mole astrology

अगर हथेली के बीचो-बीच हो तिल
अगर आपकी हथेली के बीचो-बीच तिल है तो आप पार्टनर के मामले में थोड़ा लकी है। क्योंकि ऐसे तिल वाली लड़कियों को पार्टनर बहुत ही प्यार करने वाला होता है और वो उन्हें कभी धोखा नहीं देगा।        

हथेली के दाएं ओर हो तिल
अगर आपके हथेली में दाएं ओर तिल है तो आपके लिए थोड़ा अशुभ होगा। आपकी लव लाइफ हमेशा किसी न किसी कारण से खराब होती रहेगी।                                                           

ये भी पढ़ें-

Raksha Bandhan 2019: कब है रक्षा बंधन, जानें राखी बांधने का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Vastu Tips: दुकान में चाहिए बरकत तो इन 5 वास्तु टिप्स का रखें ध्यान

Vastu Tips: घर की छत पर पड़े इन फालतू सामानों से लगता है दोष, ऐसे पाएं निजात                                                                                                  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Relationship से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल