Wednesday, March 04, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. रिश्ते
  4. Kitchen Hacks : काले पड़ गए तांबे के बर्तनों को नए जैसा चमकाने के लिए अपनाए ये आसान टिप्स

Kitchen Hacks : काले पड़ गए तांबे के बर्तनों को नए जैसा चमकाने के लिए अपनाए ये आसान टिप्स

Edited by: Sushma Kumari @ISushmaPandey Published : Apr 20, 2022 09:49 pm IST, Updated : Apr 20, 2022 09:49 pm IST

आज हम आपको तांबे के बर्तनों को साफ करने के ऐसे टिप्स के बारे बताएंगे जिससे अपनाकर आप आसानी से इन बर्तनों को चमका सकते हैं।

Copper Utensils- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/ KUVI_KRAFTS Copper Utensils 

आमतौर पर सभी के घरों में चीनी मिट्टी और कांच के बर्तनों का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन कई घरों में अब भी तांबे से बनें बर्तनों का उपयोग किया जाता है। वहीं कुछ लोग तांबे के बर्तन को पूजा-पाठ के लिए यूज करते हैं। यह काफी शुभ माना जाता है। इसके अलावा इस बर्तन से कई स्वास्थ्य लाभ भी मिलता है। मगर तांबे के बर्तन को अन्‍य बर्तनों की तरह केवल धोने से ये पूरी तरह साफ नहीं होते। इन्हें साफ करने में काफी दिक्कत होती है। यदि इसे ठीक से साफ न किया जाए तो ये कुछ दिनों में ही काले पड़ने लगते हैं। 

ऐसे में अगर आप भी इन बर्तनों को साफ करने के तरीके खोज रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है। जी हां, आज हम आपको तांबे के बर्तनों को साफ करने के ऐसे टिप्‍स के बारे बताएंगे जिससे अपनाकर आप आसानी से इन बर्तनों को चमका सकते हैं। आइए जानते हैं। 

थाली में क्यों नहीं परोसी जाती हैं 3 रोटियां? पढ़ लेंगे तो अबसे नहीं करेंगे ये काम

सफेद विनेगर

सफेद विनेगर
Image Source : FREEPIK सफेद विनेगर

सफेद विनेगर का इस्तेमाल कई चीजों के लिए किया जाता है। आप इसका इस्तेमाल काले पड़ गए तांबे के बर्तनों को साफ करने के लिए भी कर सकते हैं। इसके लिए पहले सफेद विनेगर को गंदे तांबे के बर्तनों में डालकर कुछ घंटो के लिए ऐसे ही छोड़ दें। उसके बाद साबुन और पानी की मदद से धो लें। इससे बर्तन बिल्कुल साफ होकर चमक जाएगा।

इमली

इमली का इस्तेमाल भी तांबे के बर्तनों को साफ करने के लिए किया जा सकता है। इसके लिए पहले आप एक कप पानी में इमली को आधे घंटे तक के लिए भिगोकर रख दें। उसके बाद हाथों से मसल कर इसका सारा पानी निकाल लें। फिर इस पानी को बर्तनों पर लगाकर कुछ मिनट के लिए लगाकर छोड़ दें। अब बर्तन को साफ करने वाले स्क्रबर से अच्छे तरह से रगड़ें। ऐसा करने से तांबे के बर्तन चमक जाएंगे।

सिरका और नमक

नमक और सिरके के घोल तांबे का बर्तन साफ करने के लिए कारगर माना जाता है। इसके लिए बस आप सिरके और नमक को बराबर मात्रा में लेकर इसका घोल बना लें। उसके बाद इस घोल को बर्तनों पर लगाकर कुछ देर के लिए छोड़ दें। फिर स्क्रब की मदद से साफ कर लें। 

सामुद्रिक शास्त्र: घर से बाहर जाते वक्त पहले कौन सा पैर रखना होता है शुभ?

नमक और नींबू

नमक और नींबू से भी आप तांबे के बर्तनों को साफ कर सकते हैं। इसके लिए पानी में एक नींबू काटकर और नमक डाल दें। फिर इसे 10 मिनट के लिए छोड़ दें। उसके बाद इससे तांबे के बर्तन को साफ करें।

नमक और बेकिंग सोडा

नमक और बेकिंग सोडा
Image Source : FREEPIK नमक और बेकिंग सोडा

 इसके लिए पहले आप नमक और बेकिंग सोडा को मिला लें। उसके बाद इसे तांबे के बर्तन को साफ करें। इससे बर्तन साफ हो जाएगा। 

पौधों को लग गई है कीड़ों की नजर तो आज ही इन 6 ट्रिक्स से इन्हें करें बेघर

 

Latest Lifestyle News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Relationship से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल

Advertisement
Advertisement
Advertisement