1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Aaj Ka Panchang 17 August 2021: जानिए मंगलवार का पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल

Aaj Ka Panchang 17 August 2021: जानिए मंगलवार का पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 16, 2021 06:53 pm IST,  Updated : Aug 16, 2021 06:53 pm IST

आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए मंगलवार का पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल।

Aaj Ka Panchang 17 August 2021- India TV Hindi
Aaj Ka Panchang 17 August 2021   Image Source : INDIA TV

आज श्रावण शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि और मंगलवार का दिन है। दशमी तिथि आज देर रात 3 बजकर 20 मिनट तक रहेगी। आज मंगला गौरी व्रत किया जायेगा। आज रात 12 बजकर 3 मिनट तक वैधृति योग रहेगा। साथ ही आज देर रात 1 बजकर 35 मिनट तक ज्येष्ठा नक्षत्र रहेगा। साथ ही बीती रात 1 बजकर 16 मिनट पर सूर्यदेव कर्क से सिंह राशि में प्रवेश कर चुके हैं और 16 सितम्बर की देर रात 1 बजकर 12 मिनट तक यहीं पर रहेंगे। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए मंगलवार का पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल।

शुभ मुहूर्त

दशमी तिथि :  आज देर रात 3 बजकर 20 मिनट तक
वैधृति  योग : आज रात 12 बजकर 3 मिनट तक
ज्येष्ठा नक्षत्र : आज देर रात 1 बजकर 35 मिनट

आज का राहुकाल 

दिल्ली -  दोपहर बाद 3:42 से शाम 5:20 तक
मुबंई  -  दोपहर बाद 3:54 से शाम 5:29 तक
चंड़ीगढ़ -  दोपहर बाद 3:44 से शाम 5:23 तक
लखनऊ - दोपहर बाद 3:26 से शाम 5:4 तक
भोपाल - दोपहर बाद 3:37 से शाम 5:14 तक
कोलकाता  - दोपहर 2:53 से शाम 4:30 तक
अहमदाबाद - दोपहर बाद 3:56 से शाम 5:33 तक
चेन्नई - दोपहर बाद 3:21 से शाम 4:55 तक

सूर्योदय-सूर्यास्त 

सूर्योदय  -  सुबह 05 बजकर 53 मिनट पर

सूर्यास्त  -   शाम 06 बजकर 57 मिनट पर 

Vastu Tips: बेडरूम में तोते की तस्वीर लगाने के हैं अनेक फायदे, जानें

Vastu Tips: बच्चे का नहीं लगता है पढ़ाई में मन तो घर में इस दिशा में लगाएं ये तस्वीर 

Vastu Tips: घर में कभी भी नहीं लगानी चाहिए ये तस्वीर, मानसिक अशांति और रिश्तों में आ जाता है तनाव 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल