1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. शुक्रवार: एक साथ दो ग्रह कर रहे है राशिपरिवर्तन, इन राशियों को मिलेगा लाभ

शुक्रवार: एक साथ दो ग्रह कर रहे है राशिपरिवर्तन, इन राशियों को मिलेगा लाभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 13, 2017 07:06 am IST,  Updated : Oct 13, 2017 07:07 am IST

आज कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है। आज के दिन दो ग्रह अलग-अलग राशि में प्रवेश कर रहे है। जिसके कारण हर राशि में के जातकों के लाइफ में थोड़ी उथल-पुथल रहेगी। जानिए आपका राशि पर क्या पड़ेगा प्रभाव....

horoscope
horoscope

धनु राशि
आज आपको खुश कर देने वाली कोई ख़बर मिलेगी जिससे आपके घर में खुशी का माहौल बन जायेगा। हो सकता है घर में पार्टी का आयोजन हो या आप सपरिवार इंजॉय करने बाहर जायें। आज आप किसी से भी बहस करने से बचें। फिजूल की बातों को तूल ना दें। वरना आपका दिन और मूड बिगड़ सकता है। आज आपको बड़े-बुजु़र्गों का आशीर्वाद मिलेगा। गणेश जी को लड्डू चढ़ायें, आर्थिक लाभ होगा। बिज़नेस चल निकलेगा।

मकर राशि
आज आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। आज आपके काम की हर कोई प्रशंसा करेगा। आपको कोई अवार्ड और रिवार्ड मिल सकता है। प्राइवेट जॉब करने वालों के लिए आज जॉब में प्रमोशन के चांस हैं। आज ससुराल पक्ष से कोई मेहमान घर में आएगा। इससे घर का माहौल अच्छा बना रहेगा।

आज हर किसी पर तुरंत भरोसा ना करें, अपनी योजनायें शेयर ना करें। आज स्वास्थ्य के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। आज दुर्गा माता को लाल चुन्नी चढ़ायें। मनोकामना पूरी होगी।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल