1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. शुक्रवार: एक साथ दो ग्रह कर रहे है राशिपरिवर्तन, इन राशियों को मिलेगा लाभ

शुक्रवार: एक साथ दो ग्रह कर रहे है राशिपरिवर्तन, इन राशियों को मिलेगा लाभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 13, 2017 07:06 am IST,  Updated : Oct 13, 2017 07:07 am IST

आज कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है। आज के दिन दो ग्रह अलग-अलग राशि में प्रवेश कर रहे है। जिसके कारण हर राशि में के जातकों के लाइफ में थोड़ी उथल-पुथल रहेगी। जानिए आपका राशि पर क्या पड़ेगा प्रभाव....

horoscope
horoscope

कुंभ राशि
आज का दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है - समाज में जान-पहचान बनाने के लिए नए रास्ते मिलेंगे। आपके जीवन में बेहतरीन बदलाव आयेंगे। बदलावों को देखकर कई लोग हैरान भी होंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा।

जीवनसाथी के साथ शॉपिंग के लिये जायेंगे। इस राशि के फाइन आर्ट्स के छात्रों को आज जॉब के लिये कॉल आ सकती है। परिवार की हर ज़िम्मेदारी आज आप अच्छी तरह से निभायेंगे। सभी आपसे प्रसन्न होंगे।

मीन राशि
आज सभी काम बहुत अच्छी तरह और आसानी से पूरे होंगे। यद्धपि कुछ कामों में बाधा भी आ सकती है। आप संयम बनायें रखें। आपके काम अवश्य हो जायेंगे। आप किसी भी स्थिति में अपना धैर्य ना खोयें।

आज आपकी किसी करीबी दोस्त के साथ कई दिनों से चल रही गलतफहमी दूर होगी, नये सिरे से दोस्ती की शुरुआत होगी। उधार के लेन-देन से बचने की कोशिश करें। आर्थिक पक्ष पहले से अच्छा रहेगा। शाम को किसी सामाजिक कार्यक्रम में शरीक हो सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल