1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा बीतेगा आज आपका दिन, किस दिशा में जाना होगा शुभ

आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा बीतेगा आज आपका दिन, किस दिशा में जाना होगा शुभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 21, 2017 02:41 pm IST,  Updated : Apr 21, 2017 02:41 pm IST

आज वरुथिनी एकादशी है इसके साथ ही आज वल्लभाचार्य जयंती भी है। आज शनिवार के साथ एकादशी तिथि, शतभिषा नक्षत्र और शुक्ल योग है। इसके साथ ही शाम को राहु रत्न गोमेद पहनने, राहु यंत्र धारण करने के लिए, राहु के दान करने के लिए अच्छा समय है। जानिए अपना भविष्य।

HOROSCOPE
Image Source : PTIHOROSCOPE

सिंह राशि
सिंह राशि वालों आज धनप्राप्ति का प्रबल योग है। साथ ही आज धार्मिक यात्रा का भी योग बन रहा है। पद, प्रतिष्ठा में बढ़ोत्तरी होगी।  प्रेम संबंधों में मधुरता आयेगी| विरोधी परास्त होंगे, संतान के संबंध में सुखद समाचार मिलेगा। प्रॉपर्टी की सेल-पर्चेज के लिए आज एक बढ़िया दिन है।

आज दूसरे साधनों से इनकम में बढ़ोत्तरी होने की संभावना है और इस इनकम से आर्थिक समस्याओं दूर हो सकेगी। अच्छे वस्त्र और अच्छे खान-पान से मन खुश रहेगा।

कन्या राशि
कन्या राशि वालों का रुका हुआ कार्य सम्पन्न होगा। राजनैतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। बॉस आपको कोई नया प्रोजेक्ट सौंप सकते हैं यही प्रोजेक्ट आपको पैसा और प्रमोशन दिलाने वाला है।

आज कपड़ों और ज्वैलरी की शॉपिंग आप के लिए रोमांचक रहेगी। कला के प्रति आज आप की रुची विशेष रहेगी। व्यापार में विकास होने से मन में खुशहाली बनी रहेगी। बिजनेस के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। साथ ही शत्रुओं से आपको जीत मिलेगी। लवलाइफ आपकी आज ठीक रहेगी।

तुला राशि
तुला राशि वालें आज दिनभर काम में बिजी रहेंगे। भाग्यवश कुछ ऐसा होगा जिसका आपको फायदा मिलेगा। आज कोई भी वाहन इस्तेमाल करते समय सावधानी बरतें। नहीं तो आपको किसी भी प्रकार की समस्या हो सकती है। आज मामले को शान्ति से सुलझाना आपके लिये ठीक रहेगा।

अपनी माता को आज कोई गिफ्ट देने वाले हैं। आज लवमेट से नजदीकियां बढने वाली हैं। विद्यार्थियों के लिए आज का समय अनुकुल रहेगा। परिवार में तकरार न हो इसका ध्यान रखियेगा।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल