1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा बीतेगा आज आपका दिन, किस दिशा में जाना होगा शुभ

आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा बीतेगा आज आपका दिन, किस दिशा में जाना होगा शुभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 21, 2017 02:41 pm IST,  Updated : Apr 21, 2017 02:41 pm IST

आज वरुथिनी एकादशी है इसके साथ ही आज वल्लभाचार्य जयंती भी है। आज शनिवार के साथ एकादशी तिथि, शतभिषा नक्षत्र और शुक्ल योग है। इसके साथ ही शाम को राहु रत्न गोमेद पहनने, राहु यंत्र धारण करने के लिए, राहु के दान करने के लिए अच्छा समय है। जानिए अपना भविष्य।

HOROSCOPE
Image Source : PTIHOROSCOPE

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों आपकी आर्थिक और व्यावसायिक योजना सफल होगी। इस राशि के लोगों का पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में महत्वपूर्ण सक्सेस मिलेगी। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। छोटी सी बात बहुत बड़ी हो सकती है। जिसे आपक शांति के साथ निपटा सकते है। आध्यापकों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। भाई- बहनों के साथ संबंधो में प्रेम बना रहेगा। समाज में आपकी कीर्ति और यश का झंडा बुलंद होगा ।  

धनु राशि
धनु राशि वालों संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। रुके हुये कार्य सम्पन्न होंगे। वाणी की सौम्यता सम्मान दिलायेगी। नये अनुबंध प्राप्त होंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

आज आपके बिजनेस को नई दिशा मिलेगी। विद्यार्थियों को पढने- लिखने में एकाग्रता रखनी पड़ेगी। दोपहर बाद चिंताओं के निवारण वाले उपाय मिलने से मानसिक शांति का अनुभव होगा।

मकर राशि
मकर राशि वालों आज आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। बेरोजगार लोगों को आज नौकरी मिल सकती है। इस राशि के छात्र जिनका एग्जाम होने वाला है, उन्हें आज ग्रुप डिस्कशन से बहुत फायदा होगा। आज पड़ोसी आपसे हेल्प मांगेंगे।

आज आपका प्रत्येक कार्य बिना विघ्न के संपन्न होगा। गृहस्थ जीवन में प्रेम पूर्ण वातावरण बना रहेगा। ऑफिस में आप का प्रभाव बना रहेगा। आज आपमें निर्णय शक्ति का कुछ अभाव रहेगा।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल