1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. शनिवार: बन रहे है 2 शुभ योग, इन 7 राशियों को मिलेगा लाभ

शनिवार: बन रहे है 2 शुभ योग, इन 7 राशियों को मिलेगा लाभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 19, 2017 03:12 pm IST,  Updated : May 19, 2017 03:12 pm IST

आज ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है। रिक्ता तिथि है। शनिवार के साथ राहु के स्वामित्व वाला शतविखा नक्षत्र सुबह 11 बजकर 24 मिनट तक है। सभी शुभ कार्यों में त्याज्य वैधृति नक्षत्र शाम 7 बजकर 17 मिनट तक है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा

horoscope- India TV Hindi
horoscope

धर्म डेस्क: आज ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है। रिक्ता तिथि है। शनिवार के साथ राहु के स्वामित्व वाला शतविखा नक्षत्र सुबह 11 बजकर 24 मिनट तक है। सभी शुभ कार्यों में त्याज्य वैधृति नक्षत्र शाम 7 बजकर 17 मिनट तक है। (अगर आपके शरीर के ये अंग फड़का, तो समझों मिलने वाला है स्त्री सुख)

आज का दिन पूरा का पूरा शुभ कार्यों के न किए जाने के लिये विहित है। सारे गड़बड़ तत्व आज मौजूद हैं। लेकिन ध्यान रहे कि जो चीज़ें शुभ कार्यों में प्रशस्त नहीं होती, वे अशुभ कार्यों में बड़ी मुफिद मानी जाती हैं। शत्रु की सीमा में घुसपैठ करने के लिये, शत्रु के व्यूह को तोड़ने के लिये, अतंरराष्ट्रीय मंच पर शत्रुओं के विरूद्ध बयान देने के लिये, आकाश मार्ग से आयुध के प्रक्षेपण के लिये आज का दिन प्रशस्त है। सफलता जरूर मिलेगी।

मेष राशि

आज का दिन लेखकों और कलाकारों के लिए अनुकूल है। खुशियों के बादल आप पर बरसेंगे। आज आप काम में तेजी दिखाएंगे, जिससे आपकी आगामी योजनाएं सफल होंगी। माता-पिता के साथ अच्छा समय बिताएंगे। इस राशि की स्त्रियों को आज कोई सुन्दर गिफ्ट मिलेगा।
 
आज हेल्थ पर थोड़ा अधिक ध्यान दें। आज धार्मिक स्थान पर जाने से आपको फायदा होगा। आज फैमिली के मामलों में आप सकारात्मक राय देंगे। दूसरों के सामने शिष्टतापूर्वक पेश आना फायदेमंद होगा। शंकर जी को जल चढाने से लाभ होगा। (विष्णु पुराण: ये 4 काम न करें ज्यादा देर, हो सकता है नुकसानदेय)

वृष राशि
आज इस राशि वालों को कठिन परिश्रम और लगन से अभी तक आप अपनी आमदनी और आय के स्रोत मजबूत करने में जुटे हुए थे तो इस मामले में आत्मनिर्भर होने का आज का दिन आ गया है।
आज आपकी महत्वाकांक्षा को बल मिलेगा। आप सदा दूसरो की सेवा के प्रति समर्पित है आज किसी बुजुर्ग महिला की सेवा का अवसर मिलेगा  इसे आप आपना सौभाग्य के रूप में समझेगे।

अगर आज रोजगार से संबधित किसी मामले मे समझदारी से काम लेंगे तो समाधान जल्दी निकलेगा और आपको सही दिशा मे काम करने का मौका भी मिलेगा। करियर में बदलाव लाने के लिए करीबी मित्र की मदद लेनी पड सकती है।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल