1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. शनिवार: बन रहे है 2 शुभ योग, इन 7 राशियों को मिलेगा लाभ

शनिवार: बन रहे है 2 शुभ योग, इन 7 राशियों को मिलेगा लाभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 19, 2017 03:12 pm IST,  Updated : May 19, 2017 03:12 pm IST

आज ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है। रिक्ता तिथि है। शनिवार के साथ राहु के स्वामित्व वाला शतविखा नक्षत्र सुबह 11 बजकर 24 मिनट तक है। सभी शुभ कार्यों में त्याज्य वैधृति नक्षत्र शाम 7 बजकर 17 मिनट तक है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा

horoscope
Image Source : PTIhoroscope

मिथुन राशि
आज नौकरी में घर से काफी दूर स्थानांतरण होने की संभावना है। अगर घर के बड़ो का आशीर्वाद मिला तो यात्रा से फायदा मिल सकता है। बिजनेस में एकाग्रता बनी रहने से लिहाजा शाम तक आउटपुट अच्छा निकलेगा।

आप अपने कार्य क्षेत्र में काफी अच्छे तरीके से कार्य करगे साथ ही साथ आपको एक बड़े व्यापार में शामिल होने के लिए एक अच्छा सा प्रस्ताव मिल सकता है जो काफी भरोसेमंद है और पुरस्कार से भरपूर भी। प्रेम सौहार्द का वातावरण बना रहेने से दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। आपका बेहतरीन रहन सहन काफी लोगों को आपकी ओर आकर्षित करेगा।

कर्क राशि
आज का दिन विशेष रूप से उन लोगों के लिए अच्छा और सफलता से भरपूर है जो किसी भी तरह से शिक्षा या लेखन से जुड़े हैं आज का दिन लंबी अवधि की योजनाओं में निवेश करने के लिए उपयुक्त है।

आप आराम से बैठे क्योंकि पहले किये गए प्रयासों का लाभ आपको मिलेगा। आर्थिक विषयों में तथा संतान संबंधी मामलों में चिंतित रहेंगे। अनिद्रा होने की भी संभावना रहेगी बावजूद इसके शारीरिक तथा मानसिक स्थिति मजबूत रहेगी। आपमें आत्मविश्वास होगा।

आज के दिन कार्यों को सुगमता से पूर्ण करके अन्य लोगों को प्रभावित कर सकेंगे। भाग्य वृद्धि में अवरोध उत्पन्न होने के आसार हैं। धर्म-कर्म में रुचि बढे़गी।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल