1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. शनिवार: बन रहे है 2 शुभ योग, इन 7 राशियों को मिलेगा लाभ

शनिवार: बन रहे है 2 शुभ योग, इन 7 राशियों को मिलेगा लाभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 19, 2017 03:12 pm IST,  Updated : May 19, 2017 03:12 pm IST

आज ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है। रिक्ता तिथि है। शनिवार के साथ राहु के स्वामित्व वाला शतविखा नक्षत्र सुबह 11 बजकर 24 मिनट तक है। सभी शुभ कार्यों में त्याज्य वैधृति नक्षत्र शाम 7 बजकर 17 मिनट तक है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा

horoscope
Image Source : PTIhoroscope

तुला राशि
रुके हुए कार्यों का समाधान होने से आप मानसिक राहत अनुभव करेंगे। जो व्यवसाय से जुड़े हैं वे थोड़े अवरोधों के साथ आगे बढ़ने की तैयारी रखें। बड़े-बुजुर्गों के साथ संबंधों में सावधान रहें। व्यर्थ वाद-विवाद टालें, नौकरी में कुछ असंतोष की स्थिति रहेगी। खान-पान पर पर्याप्त ध्यान दें, खाली पेट बिलकुल नहीं रहें।

आपकी सृजनात्मकता को पंख लग सकते हैं। किसी नए कार्य का प्रारंभ शुरुआत के दो दिन के दौरान न करें क्योंकि आज के दिन शुरू किए गए कार्य में रुकावट अथवा विलंब की संभावना अधिक रहेगी। आपको पारिवारिक क्लेश होने का भय रहेगा।

वृश्चिक राशि
आज की शुरुआत बेहतर दिखाई दे रही है। काम में भागीदारी के लिए अनुकूल स्थिति बनती दिखाई देगी। आज दांपत्य जीवन में सुख और शांति का अनुभव होगा। जीवनसाथी हर मोर्चे पर आपके साथ कदम ताल मिलाने का प्रयास करेगा और आप एक-दूसरे को बढ़िया तरीके से समझ सकेंगे।

छात्र अपनी बुद्धिमता के अनुसार मनपसंद कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ेंगे। उच्च शिक्षा के लिए बेहतर आज का दिन है। नौकरी पेशा लोगों के नौकरी के काम में थोड़ा बदलाव आ सकता है आज माता के साथ व्यवहार में आपको विनम्रता रखनी पड़ेगी।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल