1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. शनिवार: बन रहे है 2 शुभ योग, इन 7 राशियों को मिलेगा लाभ

शनिवार: बन रहे है 2 शुभ योग, इन 7 राशियों को मिलेगा लाभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 19, 2017 03:12 pm IST,  Updated : May 19, 2017 03:12 pm IST

आज ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है। रिक्ता तिथि है। शनिवार के साथ राहु के स्वामित्व वाला शतविखा नक्षत्र सुबह 11 बजकर 24 मिनट तक है। सभी शुभ कार्यों में त्याज्य वैधृति नक्षत्र शाम 7 बजकर 17 मिनट तक है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा

horoscope
Image Source : PTIhoroscope

कुंभ राशि
आज शाम को किसी खास मेहमान का आगमन हो सकता है। आज आपका दिन तेजी से आगे बढ़ने का है। आपकी अप्रत्याशित उन्नति को देखकर सभी हैरान होंगे। वाहन की रिपेयरिंग अथवा उसकी सर्विस कराने पर पैसा खर्च  करेंगे। नौकरीपेशा जो लोग सृजनात्मक विषयों से जुड़े हैं वे इस दौरान अच्छी कमाई कर सकेंगे।

आज आपको स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा। आज आप तन और मन से हल्कापन अनुभव करेंगे आपके उत्साह में वृद्धि होगी मन भी संवेदनशीलता से भरा रहेगा। आपकी कल्पनाशक्ति में वृद्धि होने के कारण आप काल्पनिक दुनिया की सैर करेंगे।

मीन राशि
आज नई योजनाएं दिमाग में आएंगी। उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। आज आप जो भी काम करेंगे, उसी में आपको फायदा होगा। अधूरे काम पूरे हो जाएंगे। ऑफिस में आपके विचारों के मुताबिक माहौल बन जाएगा और आपके साथी भी आपका सहयोग करेंगे।

कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारी आपके कार्यों में रुकावट डालने की कोशिश करेंगे। आज बातचीत में संयम बरतने की जरूरत है। आस-पास के लोगों संग टकराव से बचें। भाग्य पर भरोसा रखें और आत्मविश्वास के साथ काम करें। भौतिक विकास का योग अच्छा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल