1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. मंगलवार: आज ये 6 राशियां रहे सतर्क, हो सकता है नुकसान

मंगलवार: आज ये 6 राशियां रहे सतर्क, हो सकता है नुकसान

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 23, 2017 08:17 am IST,  Updated : May 23, 2017 08:18 am IST

आज के दिन थोड़ा-सा कर्ज अदा कर देने से जल्दी ही सारा कर्ज उतर जाता है। आज से नौकरी और कारोबार में कुछ गलतियां होने से इन राशियों के कुछ लोग बड़ी परेशानी में फंस सकते हैं। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

horoscope
Image Source : PTIhoroscope

कुंभ राशि
आज आपके बुद्धि चातुर्य से कठिन कार्य भी आसानी से होगे। आज नई योजनाओं का सूत्रपात होगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। व्यावसायिक समस्याओं का हल आपके माध्यम से हो सकेगा। आज भागीदारी के प्रस्ताव आएंगे। आज आपका दिनचर्या नियमित रहेगा| रिश्तेदारों से भेंट हो सकेगी। दूसरों की आलोचना, निंदा से दूर रहें। आज के दिन कोई भी काम करने मे सफलता हासिल होगी|

व्यापार लाभदायी रहेगा। रुका पैसा प्राप्त होगा। रचनात्मक कार्यों का प्रतिफल मिलेगा। कार्य की प्रगति होगी। आज आप अपनी योजनाएं गोपनीय रखें। आप का दांपत्य जीवन बहुत ही अच्छा रहेगा आपके आप अपने साथी तथा बच्चों के प्रति दयावान, भावुक रहेगे। आप अपनी योग्यता से लम्बे समय से लटकी किसी समस्या से निजात पा लेंगे इससे आपको अच्छा खासा आर्थिक लाभ भी होगा।

मीन राशि

आज अपना आर्थिक लक्ष्य पाने के लिए आज का दिन बड़ा ही शुभ है। आपके सामने जो काम है उसे आप समय से पहले पूरा कर लें। इसके लिए जरूरी है कि आप सकारात्मक सोचें ठीक ढंग से की गई प्लानिंग और सही मौके की बदौलत से आपके व्यावसायिक सपने आज जरूर साकार होंगे।

आज आपकी वैवाहिक अड़चनें समाप्त होंगी जिससे आपके मन को काफी ख़ुशी मिलेगी। आय-व्यय में असंतुलन की स्थिति बन सकती है। विरोधी परास्त होंगे। भौतिक विकास के कार्यों को बल मिलेगा। अपने प्रयासों से उन्नति पथ प्रशस्त करेंगे। इच्छित काम पूर्ण हो सकेंगे। आमदनी के नए माध्यम नजर आएंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन सामान्य रहेगा और बीमार लोगों का स्वास्थ्य अच्छा होगा और मन खुश रहेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल