1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. शनिवार के दिन बन रहा है उत्तराभाद्रपद नक्षत्र, करोड़पति बनने के लिए राशिनुसार करें ये उपाय

शनिवार के दिन बन रहा है उत्तराभाद्रपद नक्षत्र, करोड़पति बनने के लिए राशिनुसार करें ये उपाय

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 11, 2018 03:52 pm IST,  Updated : May 11, 2018 03:52 pm IST

आज ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि और शनिवार का दिन है। साथ ही आज उत्तराभाद्रपद नक्षत्र है, जो कि आज दोपहर 01:52 तक रहेगा। आज शनिवार है और शनिवार के दिन न्याय के देवता, कर्मफल दाता शनिदेव की उपासना की जाती है। साथ ही उत्तराभाद्रपद नक्षत्र के स्वामी भी शनिदेव हैं। 

धनु
धनु

धनु राशि वालों अपने घर-परिवार को दूसरों की बुरी नजर से बचाने के लिये आज के दिन सुबह स्नान आदि के बाद सबसे पहले शनिदेव की आराधना करें। उसके बाद एक काले रंग का कपड़ा लेकर किसी लौहार, बढ़ई या किसी मोची को दान कर दें। आज के दिन ऐसा करने से आपके घर-परिवार को किसी की बुरी नजर नहीं लगेगी।
कर्मफल दाता शनिदेव सबके कर्मों का हिसाब रखते हैं और उसके हिसाब से ही सबको फल भी देते हैं।

शनि देव विलक्षण शक्तियों वाले देवता हैं। शनिदेव, जिनके गुरु स्वयं भगवान शिव हैं, जब प्रसन्न होते हैं तो ढेर सारी खुशियां देते हैं, लेकिन जब कोई गलत करता है, तो वह भी शनि देव की दृष्टि से नहीं बच पाता। शनि अपनी साढे-साती और ढैय्या से अच्छे - अच्छों को हिला देते हैं, लेकिन जिन पर शनिदेव की कृपा बनती है, उन्हें हर क्षेत्र में सफलता ही सफलता मिलती है।

तो ये थी शनिदेव से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातें, अब चर्चा करेंगे बाकी राशियों की
मकर राशि वालों अगर आप अपने बिजनेस को तरक्की की नई ऊंचाइयों पर चढ़ते देखना चाहते हैं, तो आज के दिन आप शनि स्तोत्र में दिये गए इस मंत्र का जाप करें। मंत्र है-
नम: कृष्णाय नीलाय शितिकण्ठ निभाय च।
नम: कालाग्नि रूपाय कृतान्ताय च वै नम: ।।
आज के दिन यह मंत्र बोलने से शनिदेव की कृपा से आपका बिजनेस तरक्की की नई ऊंचाइयों को छूएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल