1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. बुधवार का राशिफल: इन राशियों को बिजनेस और नौकरी में मिलेगा बंपर फायदा

बुधवार का राशिफल: इन राशियों को बिजनेस और नौकरी में मिलेगा बंपर फायदा

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 05, 2017 08:06 pm IST,  Updated : Dec 05, 2017 08:06 pm IST

आज बुधवार होने के साथ-साथ संकष्ठी चतुर्थी भी है। जिसके कारण कुछ राशियों के लिए आज का दिन शुभ साबित होगा। जिसके कारण आज का दिन बिजनेस, नौकरी के लिए अच्छा साबित होगा। सोचे हुए काम भी पूरे होंगे। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

horoscope- India TV Hindi
horoscope

धर्म डेस्क: आज पौष मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि है। आज बुधवार होने के साथ-साथ संकष्ठी चतुर्थी भी है। जिसके कारण कुछ राशियों के लिए आज का दिन शुभ साबित होगा। जिसके कारण आज का दिन बिजनेस, नौकरी के लिए अच्छा साबित होगा। सोचे हुए काम भी पूरे होंगे। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।  

मेष राशि का राशिफल

आज अपने व्यक्तित्व को निखारने के लिए आज का दिन बढ़िया है। आपका अच्छा व्यक्तित्व सोसाइटी में अलग पहचान बनाने में मदद करेगा। आज आपको किसी सम्मानित व्यक्ति से मिलने का मौका मिल सकता है। इस राशि के ठेकेदार के लिए आज का दिन धनलाभ देने वाला है। मौसम के बदलने से आज सर्दी थोड़ी बढ़ेगी। ड्राइव करते समय थोड़ा सतर्क रहें साथ ही मोड़ पर इंडीकेटर का प्रयोग करना न भूलें। सुबह चन्दन का तिलक लगाकर घर से बाहर जाएं।

वृष राशि का राशिफल
आज का दिन खुशियों भरा रहेगा। कई सालों से नही बिक रही जमीन आज अच्छे दामों में बिक जाएगी। आज थोड़ी मेहनत से किसी बड़े फायदे का योग बन सकता है। जीवनसाथी की मदद से आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। आज किसी समारोह में जाएंगे। जहां किसी दूर के रिश्तेदार से आपकी मुलाकात हो सकती है। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा है। उन्हें पेंटिंग गिफ्ट देने से संबंध मधुर होंगे। आज बहते जल में सेब प्रवाहित करने से परेशानियां चुटकियों में समाप्त हो जाएंगी। गाय को शाम को ताजी रोटी खिलाएं इससे आपको धन लाभ होगा।

ये भी पढ़ें:

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल