1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. मंगलवार: दो ग्रह कर रहे है राशि परिवर्तन, इन राशि के जातकों की होगी हर मुराद पूरी

मंगलवार: दो ग्रह कर रहे है राशि परिवर्तन, इन राशि के जातकों की होगी हर मुराद पूरी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 10, 2017 01:47 pm IST,  Updated : Apr 10, 2017 01:47 pm IST

ज हनुमान जयंती होने के साथ-साथ राज योग के साथ ही शुक्र मीन राशि में उच्च का हो गए हैं जिसकी सूर्य के साथ युति रहेगी। द्वितीय स्थान पर मेष राशि का मंगल शुभ फलदायी रहेगा। विशेष योग होने के कारण कुछ राशियों को फायदा मिलेगा।

horoscope- India TV Hindi
horoscope Image Source : PTI

धर्म डेस्क: आज हनुमान जयंती होने के साथ-साथ राज योग के साथ ही शुक्र मीन राशि में उच्च का हो गए हैं जिसकी सूर्य के साथ युति रहेगी। द्वितीय स्थान पर मेष राशि का मंगल शुभ फलदायी रहेगा। विशेष योग होने के कारण कुछ राशियों को फायदा मिलेगा। चैत्र मास की पूर्णिमा को अगर चित्रा नक्षत्र हो तो वह विशेष फलदायी होती है। चित्रा नक्षत्र का स्वामी मंगल है। आज मंगलवार होने के कारण सोने पे सुहागा है।

ये भी पढ़े

आज के दिन हनुमान जी के दर्शन करने साथ-साथ चमेली के तेल और सिंदूर का चोला चढ़ाना चाहिए। इससे आपका मंगल दोष शांत होगा। जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा साबित होगा।

मेष राशि

आज का दिन लेखकों और कलाकारों के लिए अनुकूल है।  खुशियों के बादल आप पर बरसेंगे। आज आप काम में तेजी दिखाएंगे, जिससे आपकी आगामी योजनाएं सफल होंगी। माता -पिता के साथ अच्छा समय बिताएंगे। इस राशि की स्त्रियों को आज कोई सुन्दर गिफ्ट मिलेगा। आज हेल्थ पर थोड़ा अधिक ध्यान दें। आज धार्मिक स्थान पर जाने से आपको फायदा होगा। आज परिवारिक मामलों में में आप अपनी सकारात्मक राय देंगे। दूसरों के सामने आदर से पेश आना फायदेमंद होगा। शंकर जी को जल चढाने से लाभ होगा |

वृष राशि
कठिन परिश्रम और लगन से अभी तक आप अपनी आमदनी और आय के स्रोत मजबूत करने में जुटे हुए थे तो इस मामले में आत्मनिर्भर होने का आज का दिन आ गया है। आज आपकी महत्वाकांक्षा को बल मिलेगा। आप सदा दूसरो की सेवा के प्रति समर्पित है आज किसी बुजुर्ग महिला की सेवा का अवसर मिलेगा इसे आप आपना सौभाग्य के रूप में समझेगे।

अगर आज रोजगार से संबधित किसी मामले मे समझदारी से काम लेंगे तो समाधान जल्दी निकलेगा और आपको सही दिशा मे काम करने का मौका भी मिलेगा। करियर में बदलाव लाने के लिए करीबी मित्र की मदद लेनी पड सकती है।  

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल