1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. पूर्णिमा: 3 साल बाद अनोखी तिथि, राशिनुसार करें ये उपाय होगी हर मुराद पूरी

पूर्णिमा: 3 साल बाद अनोखी तिथि, राशिनुसार करें ये उपाय होगी हर मुराद पूरी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 28, 2018 02:10 pm IST,  Updated : May 28, 2018 02:10 pm IST

आज अधिक ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा है। हर माह के कृष्ण पक्ष के अंत में अमावस्या और शुक्ल पक्ष के अंत में पूर्णिमा मनायी जाती है। इस बार मलमास होने के कारण पूर्णिमा का प्रभाव और अधिक बढ़ गया है। जानिए आचार्य इंदु  प्रकाश से राशिनुसार क्या करें उपाय...

adhik maas ki purnima on 29 may 2018
adhik maas ki purnima on 29 may 2018

मिथुन राशि
फिलहाल चन्द्रमा आपके छठे स्थान पर गोचर कर रहे हैं और छठा स्थान आपके शत्रु-मित्र से संबंध रखता है। अतः शत्रुओं से बचाव के लिये और मित्रों से अच्छे संबंध स्थापित करने के लिये या अच्छे मित्रों की संख्या में बढ़ोतरी के लिये आज के दिन अपने हाथों से पिता को दूध पीने के लिये दें। साथ ही एक दूध का पैकेट किसी मन्दिर या धर्मस्थल पर दान करें। इसके अलावा ध्यान रखें कि आज के दिन रात के समय खुद दूध न पिएं। अगर स्वास्थ्य कारणों से पीना पड़े तो दिन के समय ही पीएं। आज के दिन ऐसा करने से
शत्रुओं से आपका बचाव होगा और आपके मित्रों की संख्या में बढ़ोतरी होगी। साथ ही पुराने मित्रों के साथ अच्छे संबंध स्थापित होंगे।

कर्क राशि
फिलहाल चन्द्रमा आपके पांचवे स्थान पर गोचर कर रहे हैं और पांचवा स्थान गुरु, विद्या, विवेक, संतान और रोमांस आदि विषयों से संबंध रखता है। अतः इन सब विषयों   का लाभ उठाने के लिये आज के दिन घर से बाहर जाते समय पानी पीकर जायें। साथ ही संभव हो तो कुछ मीठा भी खाकर जायें। चाहें तो दो दाने चीनी के खा लें और फिर ऊपर से पानी पी लें। आज के दिन ऐसा करने से आपको गुरु के आशीर्वाद से विद्या का लाभ मिलेगा, आपका विवेक जागृत होगा, आपको संतान का सुख मिलेगा और साथ ही आपकी लव लाइफ भी बेहतर होगी।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल