1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. पूर्णिमा: 3 साल बाद अनोखी तिथि, राशिनुसार करें ये उपाय होगी हर मुराद पूरी

पूर्णिमा: 3 साल बाद अनोखी तिथि, राशिनुसार करें ये उपाय होगी हर मुराद पूरी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 28, 2018 02:10 pm IST,  Updated : May 28, 2018 02:10 pm IST

आज अधिक ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा है। हर माह के कृष्ण पक्ष के अंत में अमावस्या और शुक्ल पक्ष के अंत में पूर्णिमा मनायी जाती है। इस बार मलमास होने के कारण पूर्णिमा का प्रभाव और अधिक बढ़ गया है। जानिए आचार्य इंदु  प्रकाश से राशिनुसार क्या करें उपाय...

adhik maas ki purnima on 29 may 2018
adhik maas ki purnima on 29 may 2018

सिंह राशि
फिलहाल चन्द्रमा आपके चौथे स्थान पर गोचर कर रहे हैं और चौथा स्थान माता, भूमि-भवन और वाहन से संबंध रखता है। अतः जीवन में माता का सहयोग पाने के लिये, भूमि-भवन और वाहन का सुख पाने के लिये आज के दिन पितरों के निमित्त कुछ दान करें। साथ ही अगर किसी शुभ कार्य के लिये घर से बाहर जा रहे हैं, तो जाने से पहले एक मिट्टी के बर्तन में पानी या दूध डालकर, उसे अच्छे से ढक्कर रख जायें और जब आपका कार्य हो जाये और आप घर वापस आ जायें, तो उस मिट्टी के बर्तन को पानी या दूध समेत किसी मन्दिर या धर्मस्थल पर दान कर दें।  आज के दिन ऐसा करने से आपको माता का सहयोग मिलेगा। साथ ही भूमि-भवन और वाहन का सुख मिलेगा।

कन्या राशि
फिलहाल चन्द्रमा आपके तीसरे स्थान पर गोचर कर रहे हैं और तीसरा स्थान भाई-बहन और हमारी अभिव्यक्ति, यानी एक्सप्रेशन से संबंध रखता है। अतः भाई-बहनों का सहयोग पाने के लिये और अपनी अभिव्यक्ति की आजादी बनाये रखने के लिये आज के दिन घर की रिश्ते में अपनी से बड़ी महिलाओं की उनके कार्यों में मदद करें और साथ ही किसी छोटी कन्या का आशीर्वाद लेकर, उसे कुछ गिफ्ट करें। आज के दिन ऐसा करने से आपको अपने भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और आपकी अभिव्यक्ति की आजादी बनी रहेगी।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल