1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. पूर्णिमा: 3 साल बाद अनोखी तिथि, राशिनुसार करें ये उपाय होगी हर मुराद पूरी

पूर्णिमा: 3 साल बाद अनोखी तिथि, राशिनुसार करें ये उपाय होगी हर मुराद पूरी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 28, 2018 02:10 pm IST,  Updated : May 28, 2018 02:10 pm IST

आज अधिक ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा है। हर माह के कृष्ण पक्ष के अंत में अमावस्या और शुक्ल पक्ष के अंत में पूर्णिमा मनायी जाती है। इस बार मलमास होने के कारण पूर्णिमा का प्रभाव और अधिक बढ़ गया है। जानिए आचार्य इंदु  प्रकाश से राशिनुसार क्या करें उपाय...

adhik maas ki purnima on 29 may 2018
adhik maas ki purnima on 29 may 2018

धनु राशि
फिलहाल चन्द्रमा आपके बारहवें स्थान पर गोचर कर रहे हैं और बारहवें स्थान का संबंध शैय्या सुख से है। अतः शैय्या सुख की प्राप्ति के लिये आज के दिन जो भी कार्य करें, चाहें बड़ा या छोटा, उसको करने से पहले थोड़ा पानी जरूर पीएं। साथ ही आज के दिन अगर बारिश हो तो बारिश का थोड़ा-सा पानी अपने पास सहेजकर घर में रखें। आज के दिन ऐसा करने से आपको उत्तम शैय्या सुख की प्राप्ति होगी।

मकर राशि
फिलहाल चन्द्रमा आपके ग्यारहवें स्थान पर गोचर कर रहे हैं और ग्यारहवें स्थान का संबंध आमदनी और कामना पूर्ति से है। अतः अपनी आमदनी में बढ़ोतरी के लिये और अपनी किसी खास इच्छा की पूर्ति के लिये आज के दिन दूध से बनी कोई भी एक चीज़ छोटे बच्चों को गिफ्ट कर दें। अगर आपके लिये संभव हो तो 11 छोटे बच्चों में दूध से बनी कोई चीज़ गिफ्ट करें, बाकी आपकी इच्छा पर निर्भर करता है। आज के दिन ऐसा करने से आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी और आपकी जो भी इच्छा होगी, वह जल्द ही पूरी होगी।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल