1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. राहुल के बाद पीएम मोदी भी करेंगे उपवास? जानिए सही तरीके से उपवास करने के नियम और स्वास्थ्य लाभ

राहुल के बाद पीएम मोदी भी करेंगे उपवास? जानिए सही तरीके से उपवास करने के नियम और स्वास्थ्य लाभ

 Written By: Shivani Singh @lastshivani
 Published : Apr 11, 2018 05:28 pm IST,  Updated : Apr 12, 2018 04:57 pm IST

जहां राहुल गांधी ने बीजेपी सरकार पर दलित और अल्पसंख्यक विरोधी होने का आरोप लगाया है और इसी के विरोध में सोमवार को उपवास रखा था। वहीं बीजेपी ने कांग्रेस पर संसद के बजट सत्र को बाधित करने का आरोप लगाते हुए पहले ही उपवास की घोषणा की थी पर अब पीएम और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह भी इसमें शामिल होंगे। उपवास भगवान की विशेष कृपा पाने के लिए किए जाते हैं। इनके संबंध में कुछ खास नियम भी बताए गए हैं। इन नियमों का पालन न करने पर व्रत का फल नहीं मिलता है, बल्कि जीवन में परेशानियां बढ़ सकती हैं। साथ ही व्रत रखने से कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से निजात मिलता है।

Fast Rules
Fast Rules

उपवास रखने से स्वास्थ्य लाभ

उपवास हमेशा फलाहार रखना चाहिए। इससे कई स्वास्थ्य संबंधी लाभ मिलते है। उपवास से पेट संबंधी कई बीमारियों में लाभ मिलता है। इससे कब्ज, बुखार, मोटापा, गैस, एसिडीटी और सिरदर्द जैसे कई रोगों में फायदा मिलता है।

ये लोग न करें उपवास
संन्यासी, छोटे बच्चे, रोगी, गर्भवती और वृद्धों के लिए व्रत-उपवास करना जरूरी नहीं है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल