1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Aja Ekadashi Vrat 2018: अजा एकादशी के दिन राशिनुसार करें ये उपाय और करें हर मुराद पूरी

Aja Ekadashi Vrat 2018: अजा एकादशी के दिन राशिनुसार करें ये उपाय और करें हर मुराद पूरी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 05, 2018 06:13 pm IST,  Updated : Sep 05, 2018 06:13 pm IST

अजा एकादशी का व्रत बहुत ही शुभ माना जाता है। आज के दिन विभिन्न राशि वालों को कुछ खास उपाय भी करने चाहिए। जिससे कि आपको हर काम में सफलता हासिल हो।

Aja Ekadashi 2018
Aja Ekadashi 2018

सिंह राशि
अगर आप कर्ज के बोझ से परेशान हैं, तो उससे जल्द से जल्द छुटकारा पाने के लिये आज के दिन शाम के समय अपने घर के मन्दिर में घी का एक दीपक जलाकर श्रीनारायण के मंत्र का जाप करें। मंत्र इस प्रकार है-
‘ऊँ नमो भगवते नारायणाय।’
आज के दिन आप इस मंत्र का 11 बार जाप करें। आज के दिन ये उपाय करने से आपको जल्द ही कर्ज से छुटकारा मिलेगा और आपको अच्छा महसूस होगा।

कन्या राशि
अगर आप अपने कारोबार में तेजी से बढ़ोतरी करना चाहते हैं, तो आज के दिन एक मिट्टी का बर्तन लेकर, उसे ऊपर तक गेंहू से भरकर किसी मंदिर में दान कर दें और साथ ही भगवान का आशीर्वाद लें | आज के दिन ऐसा करने से आपके कारोबार में तेजी से बढ़ोतरी होगी।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल