1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. आज लग रहा है आर्द्रा नक्षत्र, इन उपायों को करने से होगी हर इच्छा पूरी

आज लग रहा है आर्द्रा नक्षत्र, इन उपायों को करने से होगी हर इच्छा पूरी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 04, 2020 06:47 am IST,  Updated : Mar 04, 2020 10:51 am IST

आज के दिन आर्द्रा नक्षत्र के दौरान कुछ खास उपाय करके आप कैसे लाभ उठा सकते हैं। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से इन उपायों के बारे में।

Ardra nakshatra on 4 march 2020 - India TV Hindi
Ardra nakshatra on 4 march 2020 

आचार्य इंदु प्रकाश के अनुसार 11 बजकर 23 मिनट तक मृगशिरा नक्षत्र रहेगा, उसके बाद आर्द्रा नक्षत्र शुरू हो जायेगा। आर्द्रा नक्षत्र आज दोपहर पहले 11 बजकर 24 मिनट से शुरू होकर अगले दिन की दोपहर पहले 11 बजकर 26 मिनट तक रहेगा | नक्षत्रों की श्रेणी में आर्द्रा को छठा नक्षत्र माना जाता है | आर्द्रा का अर्थ होता है- नमी | आंख में आने वाले आंसुओं को इस नमी के साथ जोड़कर देखा जाता है | आर्द्रा नक्षत्र का प्रतीक चिन्ह भी आंसू की बूंद को ही माना जाता है | वैदिक ज्योतिष के अनुसार भगवान शिव के रुद्र रूप को आर्द्रा नक्षत्र का अधिपति देवता माना जाता है |

आज के दिन आर्द्रा नक्षत्र के दौरान कुछ खास उपाय करके आप कैसे लाभ उठा सकते हैं। जानें इन उपायों के बारे में।

  • अगर आप सेना में हैं, पुलिस में हैं या इस तरह के किसी दूसरे डिपार्टमेंट में हैं और अपने काम में विशेष उपलब्धियां हासिल करना चाहते हैं, तो आज के दिन शीशम के पेड़ की पूजा करें | साथ ही उसके पास सरसों के तेल का दीपक जलाएं | आज के दिन ऐसा करने से आपको अपने काम में विशेष उपलब्धियां हासिल होगी | 

4 मार्च राशिफल: मिथुन राशि के जातकों को पार्टनर से मिलेगी आर्थिक मदद, जानें अन्य राशियों का हाल

  • अगर आप किसी प्रशासनिक सेवा के लिये प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं और उसमें अपनी सफलता सुनिश्चित करना चाहते हैं, तो आज के दिन मंदिर में लाल मसूर की दाल दान करें | आज के दिन ऐसा करने से आपको प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों का उचित फल जरूर मिलेगा |
  • अगर आप अपने अंदर पॉजिटिव ऊर्जा बनाये रखना चाहते हैं, तो आज के दिन शीशम के पेड़ की जड़ में जल चढ़ाएं | साथ ही उसके तने को छूकर प्रणाम करें | आज के दिन ऐसा करने से आपके अंदर पॉजिटिव ऊर्जा बनी रहेगी |
  • अगर आप अपने लक्ष्य को जल्द से जल्द पाना चाहते हैं, तो आज के दिन चमेली के तेल का दीपक जलाएं | आज के दिन ऐसा करने से आप अपने लक्ष्य को जल्द से जल्द पाने में कामयाब रहेंगे | 

आज सूर्य कर रहा है खास नक्षत्र में प्रवेश, जानें क्या पड़ेगा आपकी लाइफ में असर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल