1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. आज मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने का सबसे अच्छा संयोग, राशिनुसार करें ये उपाय होगी हर मुराद पूरी

आज मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने का सबसे अच्छा संयोग, राशिनुसार करें ये उपाय होगी हर मुराद पूरी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 29, 2018 06:55 am IST,  Updated : Jul 29, 2018 06:55 am IST

आज अशून्य शयन व्रत के दिन माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु के निमित्त कुछ खास उपाय करने से आपको क्या शुभ फल प्राप्त होंगे। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से राशिनुसार क्या करें उपाय।

Ashunya Shayan Vrat
Ashunya Shayan Vrat

कर्क राशि
अगर आप जीवन में अपने जीवनसाथी का पूरा साथ बनाये रखना चाहते हैं तो आज के दिन आपको देवी मां के मन्दिर में फूल चढ़ाने चाहिए और फिर प्रसाद में मिले हुए फूल को घर लाकर अपने जीवनसाथी को गिफ्ट करना चाहिए। आज के दिन ऐसा करने से आपके जीवन में जीवनसाथी का पूरा साथ बना रहेगा।

सिंह राशि
अगर कुछ पारिवारिक कारणों से आपके दाम्पत्य संबंधों में उतार-चढ़ाव चल रहे हैं तो इन उतार-चढ़ावों से बचने के लिये आज के दिन आपको रात को सोने से पहले एक लोटा पानी लेना चाहिए और उसमें थोड़ी-सी हल्दी डालनी चाहिए। अब इस लोटे को अपने बिस्तर के नीचे सिरहाने के पास रख दें और अगले दिन उठकर इस जल को किसी हरे-भरे पेड़- पौधे की जड़ में डाल दें। आज के दिन इस प्रकार ये उपाय करने से आपको पारिवारिक कारणों से दाम्पत्य संबंधों में चल रहे उतार-चढ़ावों से मुक्ति मिलेगी।

कन्या राशि
अगर आप अपने घर की सुख-समृद्धि को बढ़ाना चाहते हैं तो इसके लिये आज के दिन आपको भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी के मन्दिर में जाना चाहिए और वहां जाकर घी के दीपक में जली ज्योत से भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की आरती करनी चाहिए। उसके बाद दोनों हाथ जोड़कर घर की सुख-समृद्धि को बढ़ाने के लिये भगवान से प्रार्थना करनी चाहिए। आज के दिन ऐसा करने से आपके घर की सुख-समृद्धि जरूर बढ़ेगी।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल