1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. आज मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने का सबसे अच्छा संयोग, राशिनुसार करें ये उपाय होगी हर मुराद पूरी

आज मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने का सबसे अच्छा संयोग, राशिनुसार करें ये उपाय होगी हर मुराद पूरी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 29, 2018 06:55 am IST,  Updated : Jul 29, 2018 06:55 am IST

आज अशून्य शयन व्रत के दिन माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु के निमित्त कुछ खास उपाय करने से आपको क्या शुभ फल प्राप्त होंगे। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से राशिनुसार क्या करें उपाय।

Ashunya Shayan Vrat
Image Source : PIXABAYAshunya Shayan Vrat

तुला राशि
अगर आप अपने दाम्पत्य संबंधों की मजबूती को बरकरार रखना चाहते हैं तो इसके लिये आज के दिन आपको दूध और चावल की खीर बनानी चाहिए। अगर संभव हो तो उस खीर में थोड़े से बादाम भी डालने चाहिए। अब इस खीर से श्री हरि को भोग लगाएं और उन्हें हाथ जोड़कर प्रणाम करें। इसके बाद बची हुई खीर को प्रसाद के रूप में दोनों लोग खा लें। आज के दिन भगवान को दूध, चावल से बनी खीर का भोग लगाने से आपके दाम्पत्य संबंधों की मजबूती बरकरार रहेगी।

वृश्चिक राशि
अगर आप अपने जीवन में रिश्तों के बीच मिठास घोलना चाहते हैं तो इसके लिये आज के दिन आपको सोलह श्रृंगार का सामान लेना चाहिए और देवी लक्ष्मी के मन्दिर में जाकर माता को भेंट करना चाहिए। आज के दिन देवी मां को श्रृंगार का सामान भेंट करने से आपके जीवन में रिश्तों के बीच मीठास बनी रहेगी।

धनु राशि
अगर आप अपने बिजनेस में जीवनसाथी का सहयोग पाना चाहते हैं तो आज के दिन आपको एक रूपये का सिक्का लेना चाहिए और उस पर हल्दी से टीका लगाना चाहिए। साथ ही उस पर कोई अच्छी सी खुशबू लगाएं। अब इस सिक्के को भगवान विष्णु के मन्दिर में जाकर भगवान के चरणों में अर्पित करें। आज के दिन ये उपाय करने से आपको अपने बिजनेस में जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल