1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. फरवरी माह की है ये शुभ और अशुभ तारीखें, इन्हें जानकर ही करें कोई शुभ काम

फरवरी माह की है ये शुभ और अशुभ तारीखें, इन्हें जानकर ही करें कोई शुभ काम

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 01, 2018 09:46 pm IST,  Updated : Feb 01, 2018 09:46 pm IST

पूरे फाल्गुन महीने पर वसन्त ऋतु की छटा बिखरी रहती है। सर्द ऋतु के अंत और गर्मी की शुरुआत का ये समय बड़ा ही सुहावना होता है। जहां एक तरफ फाल्गुन माह में प्रकृति की छटा रहती है। जानिए शुभ और अशुभ तारीखों के बारें में...

feb
feb

शुभ योग

  • इस बार फाल्गुन माह में सारे काम सिद्ध करने वाले रवि योग की बात करें तो सबसे पहले 5 फरवरी को सुबह 10:17 से 6 फरवरी को सुबह 10:53 तक और पुनः दोपहर 12:46 से 7 फरवरी को दोपहर 12:16 तक रहेगा। इसके बाद 17 फरवरी को सुबह 11:28 से अगले दिन दोपहर 12:46 तक, 19 फरवरी को दोपहर 01:38 से अगले दिन दोपहर 02:03 तक,
  • 21 फरवरी को दोपहर 02:01 से अगले दिन दोपहर 01:34 तक, 25 फरवरी को पूरा दिन और अगली सुबह 08:03 तक और 27 फरवरी को पूरा दिन, पूरी रात पार करके अगली सुबह 03:51 से 28 फरवरी को पूरा दिन, पूरी रात पार करके अगली सुबह 01:45 तक सारे काम बनाने वाला रवि योग रहेगा।    
  • इसके अलावा फाल्गुन माह के दौरान भद्रा की बात करें तो सबसे पहले 2 फरवरी को रात 11.45 से 3 फरवरी की रात 8.36 तक, इसके बाद 6 फऱवरी को सुबह 08.01 से रात 08.23 तक, 9 फरवरी को पूरा दिन, पूरी रात पार करके अगली सुबह 01.30 से 10 फरवरी की दोपहर 02.44 तक, 13 फरवरी को रात 10.35 से अगले दिन सुबह 11.42 तक।

अगली स्लाइड में जानें और शुभ तारीखों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल