1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. अचानक हाथ में खुजली होना देते है धनलाभ का संकेत!

अचानक हाथ में खुजली होना देते है धनलाभ का संकेत!

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 13, 2017 01:55 pm IST,  Updated : Sep 13, 2017 01:55 pm IST

कभी-कभी अचानक आपके हाथ में या शरीर के किसी अंग में खुजली होने लगती है। शकुन शास्त्र और सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार इसका एक शुभ या अशुभ संकेत होता है। जानिए क्या है वो....

money- India TV Hindi
money

धर्म डेस्क: आज के समय में हर किसी को पैसा यानी कि धन की आवश्कता होती है। जिसके लिए वह कड़ी मेहनत करता है। पैसा एक ऐसी चीज है। जिसकी हर समय जरुरत पड़ती रहती है। कड़ी मेहनत के बाद जब भी आपको उम्मीद से अधिक धन प्राप्त होने वाला होता है तो कुछ शुभ शकुन होते हैं। शास्त्रों में कहा गया है या एक भ्रम है कि हाथ में खुजली होने का संकेत है कि आपको धन लाभ या हानि होने वाली है।

हाथ में खुजली होने के बारें में शकुन शास्त्र में विस्तार से बताया गया है। जिससे आप ये बात जान सकते है कि कस हाथ में खुजली होना शुभ होता है और किस हाथ में खुजली होना अशुभ होता है। शरीर के दाहिने अंगों पर अथवा सीधे हाथ में बार-बार खुजली हो तो कहीं से आचानक से पैसा मिलता है।

दाहिने भाग में खुजली

ऐसा कहा जाता है कि यदि किसी व्यक्ति के शरीर के दाहिने भाग में या सीधे हाथ में लगातार खुजली हो रही हो, तो यह उसे भविष्य धन की हानि होने वाली है। इसलिए जब खुजली हो तो मत खुजाएं। वही सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार इसका पूरा उल्टा माना जाता है। इसके अनुसार दाहिने हाथ में खुजली होने से धनलाभ होता है।

बाएं हाथ में खुजली
अगर आपके बाएं हाथ में खुजली हो रही है इसका मतलब है कि आपको धन लाभ होने वाला है। वह किसी न किसी तरीके आप तक पहुंच ही जाएंगा। वहीं सामुद्रिक शास्त्र में माना जाता है कि बाएं हाथ के खुजलाने से धन की हानि होती है। इसलइए अगर बाएं हाथ खुजलाएं तो ध्यान रखें कोई भी काम बिना सोचे न करें। इसका मतलब आपका अच्छा खासा खर्च होने वाला है।   

  • आंख पर खुजली होने पर पैसा मिलता है।
  • स्वप्न में सीने पर खुजली हो तो पैतृक धन की प्राप्ति होती है।
  • पांव में खुजली हो तो व्यक्ति यात्रा पर जाता है।
  • पेट पर खुजली हो तो संबंध विच्छेद होने की संभावना बनती है।

ये भी पढ़ें:

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल