1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. भारत में नहीं, बल्कि इस देश में होगा हिंदूओं का पांचवा धाम

भारत में नहीं, बल्कि इस देश में होगा हिंदूओं का पांचवा धाम

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 15, 2018 12:30 pm IST,  Updated : Jun 15, 2018 12:30 pm IST

इन सभी मंदिरों के साथ जोड़ी में शिव के मंदिर भी हैं। बद्रीनाथ का जोड़ीदार केदारनाथ, द्वारका का सोमनाथ, रामेश्वरम का रंगनाथ स्वामी मंदिर और जगन्नाथ का लिंगराज मंदिर। जानिए अंकोरवाट मंदिर के बारें में सबकुछ।

 Ankorvata Temple
 Ankorvata Temple

खास बातें
यह मंदिर 65 मीटर ऊंचा है और संतुलन की एक बेमिसाल नुमाइश करता है। जिस शहर में यह मंदिर बनाया गया था, उसे अंकोर शहर कहा जाता था। जो कि आज कम्बोडिया में स्थित है।

कहा जाता है कि एक समय में अंकोर शहर खमेर शासन की राजधानी हुआ करता था। इस शहर में आज भी सैकड़ों मंदिर हैं। लेकिन यहां के आसपास के मंदिरों में कही भी शिव मंदिर स्थित नहीं है।

इस मंदिर को लेकर कहा जाता है कि उस दौर में यह दुनिया का सबसे बड़ा और विकसित शहर था। लेकिन 12वीं सदी से वर्तमान तक इसे बौद्ध धर्म के मंदिर रूप में ही जाना और पूजा जाता है। अब इसके विशाल और गौरवशाली इतिहास को देखते हुए ही इसे हिन्दुओं का पांचवा तीर्थ बनाने की बात कही जा रही है।

4 तीर्थ स्थान
भारत में 4 तीर्थ स्थान है। जो कि जगन्नाथ पुरी, द्वारका, बद्रीनाथ और रामेश्वर है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल