1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. नवरात्र के पांचवे दिन बन रहा है बुधवार और सौभाग्य योग का संयोग, करें ये खास उपाय तो होगा हर काम शुभ

नवरात्र के पांचवे दिन बन रहा है बुधवार और सौभाग्य योग का संयोग, करें ये खास उपाय तो होगा हर काम शुभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 10, 2019 06:30 am IST,  Updated : Apr 10, 2019 06:31 am IST

आज शाम 05 बजकर 23 मिनट तक बुध ग्रह के स्वामित्व वाला सौभाग्य योग भी रहेगा। ये योग सौभाग्य को बढ़ाने वाला है। तो आज बुधवार और सौभाग्य योग के संयोग में नवरात्र के पांचवें दिन आपको स्कन्दमाता की पूजा करके अवश्य ही लाभ उठाना चाहिए। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से क्या करें उपाय।

Chaitra navratri 2019- India TV Hindi
Chaitra navratri 2019

धर्म डेस्क: आज नवरात्र का पाचंवा दिन है। आज मां स्कन्दमाता की उपासना व्यक्ति को बुध संबंधी परेशानियों से छुटकारा दिलाने में भी मदद करती हैं, क्योंकि बुध ग्रह पर स्कन्दमाता का आधिपत्य रहता है और आज तो बुधवार का दिन भी है। साथ ही आज शाम 05 बजकर 23 मिनट तक बुध ग्रह के स्वामित्व वाला सौभाग्य योग भी रहेगा। ये योग सौभाग्य को बढ़ाने वाला है।

अतः अगर आपको भी बुध संबंधी किसी तरह की परेशानी है, आपका बिजनेस ठीक से नहीं चल रहा है, आपको व्यापार में मुनाफा नहीं मिल पा रहा है या आपको किसी के सामने अपनी बात कहने में परेशानी आती है, तो आज बुधवार और सौभाग्य योग के संयोग में नवरात्र के पांचवें दिन आपको स्कन्दमाता की पूजा करके अवश्य ही लाभ उठाना चाहिए। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से क्या करें उपाय। (10 अप्रैल राशिफल: नवरात्र के पांचवे दिन रवि के साथ 2 शुभ योग, इन 5 राशियों के लिए कुछ ऐसा होगा दिन)

देवी मां के इस मंत्र का 11 बार जप भी करना चाहिए। मंत्र है -   

सिंहासनगता नित्यं पद्माञ्चित करद्वया।
शुभदास्तु सदा देवी स्कन्दमाता यशस्विनी॥

आज के दिन स्कन्दमाता के इस मंत्र का जप करने से आपको बुध संबंधी परेशानियों से तो छुटकारा मिलेगा ही, साथ ही आपके घर में सुख-शांति और समृद्धि भी बनी रहेगी। इसके अलावा बुध संबंधी परेशानियों से छुटकारा पाने के लिये आज के दिन अन्य कौन-से उपाय किये जा सकते हैं। जानें इनके बारें में। (Chaitra Navratri 2019: नवरात्र के पांचवे दिन ऐसे करें स्कंदमाता की पूजा, होगी संतान की प्राप्ति )

  • अगर आपके बिजनेस की गति ठीक नहीं चल रही है, आपको उम्मीद के अनुसार बिजनेस में लाभ नहीं मिल पा रहा है, तो आज के दिन आपको स्कन्दमाता का आशीर्वाद लेकर बुध यंत्र धारण करना चाहिए या अपने ऑफिस में स्थापित करना चाहिए। आज के दिन ऐसा करने से आपके बिजनेस की गति ठीक चलेगी और आपको लाभ मिलेगा।   
  • अगर आप अपनी बौद्धिक क्षमता में बढ़ोतरी करना चाहते हैं, अपने सोचने-समझने की शक्ति को बढ़ाना चाहते हैं, तो आज के दिन आपको 4 मुखी रुद्राक्ष लेकर देवी मां के चरणों में रखना चाहिए और उसकी विधि-पूर्वक पूजा करनी चाहिए। पूजा करने के बाद उस 4 मुखी रुद्राक्ष को गले में धारण करना चाहिए। आज के दिन ऐसा करने से आपकी बौद्धिक क्षमता में और सोचने-समझने की शक्ति में निश्चित ही बढ़ोतरी होगी।
  • अगर आप अपने व्यापार में बढ़ोतरी करना चाहते हैं, तो आज के दिन आपको मां लक्ष्मी के सामने 5 सफेद कौड़ियां रखकर लक्ष्मी जी के इस शाबर मंत्र का 21 बार जप करना चाहिए। मंत्र इस प्रकार है -    

ऊँ शुक्ले महाशुक्ले कमल दल निवास श्री महालक्ष्मी नमो नम:
लक्ष्मी माई सत की सवाई आवा चेतो करो भलाई, ना  
करो तो सात समुद्र की दुहाई, ऋद्धि-सिद्धि खग तो नौ
नाथ चौरासी सिद्धों की दुहाई ।

इस प्रकार शाबर मंत्र का जप करने के बाद देवी मां के सामने रखी कौड़ियों को उठाकर एक पीले रंग के कपड़े में बांधकर अपनी तिजोरी में संभालकर रख लें। आज के दिन ये खास उपाय करने से निश्चित ही आपके व्यापार में बढ़ोतरी होगी।
 

  • अगर आपके जीवनसाथी की सफलता की गति किसी कारणवश रूक गई है या वो नया बिजनेस शुरू करने के लिये पैसा नहीं जुटा पा रहे हैं, तो आज के दिन आपको मां लक्ष्मी को कमलगट्टे की माला और पुष्प चढ़ाने चाहिए और उनके चरण छूकर आशीर्वाद लेना चाहिए। साथ ही देवी मां से अपने जीनसाथी की सफलता के लिये प्रार्थना करनी चाहिए। आज के दिन ऐसा करने से आपके जीवनसाथी को खूब सफलता मिलेगी और नया बिजनेस शुरू करने के लिये जल्द ही उन्हें किसी की मदद भी मिल जायेगी।
  • अगर लाख मेहनत के बावजूद आपको धन लाभ नहीं मिल पा रहा है या आपको अच्छे सोर्स ऑफ इनकम नहीं मिल पा रहे हैं, तो आज के दिन आपको मां लक्ष्मी के इस विशेष मंत्र का 108 बार जप करना चाहिए। मंत्र इस प्रकार है -     

ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्म्यै नमः।
लेकिन अगर आपको ये मंत्र बोलने में किसी प्रकार की परेशानी आये तो आप केवल श्रीं ह्रीं श्रीं.. मंत्र का जप भी कर सकते हैं, क्योंकि लक्ष्मी जी का एकाक्षरी मंत्र तो श्रीं ही है। आज के दिन ऐसा करने से आपको अच्छे सोर्स ऑफ इनकम मिलेंगे। लिहाजा आपको धन लाभ भी होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल