1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Chaitra Navratri 2019: नवरात्र के छठे दिन अनार के फूल से करें ये टोटका और फिर देखें चमत्कार

Chaitra Navratri 2019: नवरात्र के छठे दिन अनार के फूल से करें ये टोटका और फिर देखें चमत्कार

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 11, 2019 06:48 am IST,  Updated : Apr 11, 2019 08:28 am IST

मां कात्यायनी को अनार का फूल बहुत प्रिय है। इसलिए मंत्र जप के बाद अगर मां कात्यायनी को अनार का फूल के साथ इस मंत्र का जाप करें।

chaitra navratri- India TV Hindi
chaitra navratri

धर्म डेस्क: नवरात्र के छठे दिन मां दुर्गा के कात्यायनी स्वरूप की पूजा की जायेगी। ऋषि कात्यायन के यहां जन्म लेने के कारण इन्हें कात्यायनी के नाम से जाना जाता है। अगर आपको किसी चीज़ का भय बना रहता है या आपको कोई न कोई स्वास्थ्य संबंधी परेशानी बनी रहती है या आपको अपने लिये सुयोग्य वर या कन्या नहीं मिल रही है या फिर अन्य कोई परेशानी है, तो उन सबसे छुटकारा पाने के लिये आज के दिन मां कात्यायनी के इस मंत्र का जप करना चाहिए।

आज दोपहर 03 बजकर 32 मिनट तक शोभन योग रहेगा। शुभ कार्यों के लिये और कहीं बाहर यात्रा पर जाने के लिए ये योग बड़ा ही अच्छा माना जाता है। इस योग में यात्रा करने से किसी प्रकार की असुविधा नहीं होती और व्यक्ति को आनंद की अनुभूति होती है। साथ ही जिस भी कामना से यात्रा की जाती है, वह कामना भी पूरी होती है। शोभन योग के अलावा आज सुबह 10 बजकर 25 मिनट तक सारे काम बनाने वाला रवि योग भी रहेगा। आज के दिन ये कास उपाय करना लाभकारी साबित हो सकता है।

मंत्र है-

'ऊं ऐं ह्रीं क्लीं कात्यायनायै नम:।'

इस मंत्र के 11 बार जप करने से ही आपको सभी प्रकार की परेशानियों से जल्द ही मुक्ति मिलेगी। आज के दिन देवी कात्यायनी की उपासना करने से और उनके मंत्र जप से व्यक्ति को ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है, कविता करने की शक्ति मिलती है और उत्तम पद की प्राप्ति होती है। साथ ही दूसरों को अपनी ओर आकर्षित करने की क्षमता मिलती है और शत्रुओं से पीछा छुड़ाने में मदद मिलती है। मां कात्यायनी की कृपा से आप किसी को भी अपने वश में कर सकते हैं।

  • मां कात्यायनी को अनार का फूल बहुत प्रिय है। इसलिए मंत्र जप के बाद अगर मां कात्यायनी को अनार का फूल भी अर्पित किया जाये, तो आपकी इच्छा जल्द से जल्द बहुत कम समय में ही पूरी हो जायेगी। अगर अनार का फूल न मिल सके तो अनार का फल भी चढ़ा सकते हैं।
  • अगर आप पहले से विवाहित हैं तो आज के दिन अनार के पत्र, पुष्प से पूजित देवी के सामने यह मन्त्र पढ़ने से आपके दाम्पत्य संबंधों की ऊष्मा बढ़ेगी और आपके रिश्तों में मजबूती आयेगी।

विवाह में आ रही है किसी भी तरह की अड़चन, तो नवरात्र के छठे दिन जरुर करें ये खास उपाय

Chaitra Navratri 2019: नवरात्र के छठे दिन होती है मां कात्यायनी की पूजा, जानें मंत्र और पूजन विधि

11 अप्रैल राशिफल: नवरात्र के छठे दिन इन राशियों के जातक रहें संभलकर, होगी हानि

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल