1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. हर चुनौती से जीत सकता है मनुष्य, बस ये एक चीज हमेशा रखे याद

हर चुनौती से जीत सकता है मनुष्य, बस ये एक चीज हमेशा रखे याद

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 16, 2021 06:21 am IST,  Updated : Sep 16, 2021 04:48 pm IST

खुशहाल जिंदगी के लिए आचार्य चाणक्य ने कई नीतियां बताई हैं। अगर आप भी अपनी जिंदगी में सुख और शांति चाहते हैं तो चाणक्य के इन सुविचारों को अपने जीवन में जरूर उतारिए।

Chanakya Niti -चाणक्य नीति- India TV Hindi
Chanakya Niti -चाणक्य नीति Image Source : INDIA TV

आचार्य चाणक्य की नीतियां और विचार भले ही आपको थोड़े कठोर लगे लेकिन ये कठोरता ही जीवन की सच्चाई है। हम लोग भागदौड़ भरी जिंदगी में इन विचारों को भले ही नजरअंदाज कर दें लेकिन ये वचन जीवन की हर कसौटी पर आपकी मदद करेंगे। आचार्य चाणक्य के इन्हीं विचारों में से आज हम एक और विचार का विश्लेषण करेंगे। आज का विचार चुनौतियों पर आधारित है।

'चुनौतियां तुम्हारे सामने बदल बदल कर आएंगी। अगर तुम्हे अपना लक्ष्य याद है...हर चुनौती, हर परीक्षा तुम्हें कुछ ना कुछ सिखाएगी।' आचार्य चाणक्य 

आचार्य चाणक्य के इस कथन का अर्थ है कि मनुष्य को असल जिंदगी में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। ऐसा इसलिए क्योंकि कोई भी ऐसा व्यक्ति नहीं है जिसे इसका सामना ना करना पड़े। ये चुनौतियां अपना रूप बदलकर भी आपके सामने आ सकती हैं। बस आपको इस बात का ध्यान रखना है कि आपका लक्ष्य क्या है। अगर आपने ऐसा कर लिया तो आप हर चुनौती का डटकर सामना कर सकते हैं। 

जीवन में होना चाहते हैं सफल तो अपनाएं आचार्य चाणक्य ये 3 नियम, हर ख्वाब हो जाएगा पूरा

अक्सर ऐसा होता है कि लोग चुनौतियों का सामना करने से डर जाते हैं। उन्हें लगता है कि वो इस चुनौती का सामना नहीं कर पाएंगे। कुछ लोग चुनौती के सामने आते ही उसके सामने हथियार डाल देते हैं और अपनी हार स्वीकार कर लेते हैं। ऐसे में आचार्य चाणक्य का कहना है कि किसी भी परिस्थिति में मनुष्य को बिना लड़े अपनी हार स्वीकार नहीं करनी चाहिए। मनुष्य को हमेशा चुनौतियों का मुकाबला करना चाहिए। आपको उस वक्त बस ये याद रखना चाहिए कि आपका लक्ष्य क्या है।

हर मनुष्य को इस तरह के स्वभाव वाले व्यक्ति से कर लेना चाहिए किनारा, वरना रोते हुए बीतेगी जिंदगी

अगर आप अपने लक्ष्य को दिमाग में रखेंगे तो हर चुनौती का सामना कर उसमें सफल होंगे। इसके साथ ही आपको हर चुनौती कुछ ना कुछ सीख देकर जरूर जाएगी। इसी वजह से आचार्य चाणक्य ने कहा है कि चुनौतियां तुम्हारे सामने बदल बदल कर आएंगी। अगर तुम्हे अपना लक्ष्य याद है हर चुनौती, हर परीक्षा तुम्हें कुछ ना कुछ सिखाएगी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल