1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Chanakya Niti: इन लोगों से बचके रहने में ही है आपकी भलाई, वरना खतरनाक हो सकता है अंजाम

Chanakya Niti: इन लोगों से बचके रहने में ही है आपकी भलाई, वरना खतरनाक हो सकता है अंजाम

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 27, 2021 06:19 am IST,  Updated : Oct 27, 2021 06:28 pm IST

खुशहाल जिंदगी के लिए आचार्य चाणक्य ने कई नीतियां बताई हैं। अगर आप भी अपनी जिंदगी में सुख और शांति चाहते हैं तो चाणक्य के इन सुविचारों को अपने जीवन में जरूर उतारिए।

Chanakya Niti- चाणक्य नीति- India TV Hindi
Chanakya Niti- चाणक्य नीति Image Source : INDIA TV

आचार्य चाणक्य की नीतियां और विचार भले ही आपको थोड़े कठोर लगे लेकिन ये कठोरता ही जीवन की सच्चाई है। हम लोग भागदौड़ भरी जिंदगी में इन विचारों को भले ही नजरअंदाज कर दें लेकिन ये वचन जीवन की हर कसौटी पर आपकी मदद करेंगे। आचार्य चाणक्य के इन्हीं विचारों में से आज हम एक और विचार का विश्लेषण करेंगे। आज के विचार में आचार्य चाणक्य ने बताया है कि किन लोगों से इंसान को बचके रहना चाहिए।

Chanakya Niti: लाख कोशिश के बाद भी पैसे से इंसान नहीं बदल सकता अपनी ये चीज

'उनसे मत डरिए जो बहस करते हैं बल्कि उनके डरिए जो छल करते हैं।' आचार्य चाणक्य 

आचार्य चाणक्य ने अपने इस कथन में बताया है कि मनुष्य को किन लोगों से बचके रहना चाहिए। अपने इस कथन में आचार्य ने दो तरह के लोगों का जिक्र किया है। पहले तरह के लोग वो हैं जो बहस करते हैं और दूसरे वो जो छल करते हैं। आचार्य चाणक्य का कहना है कि इन दो तरह के लोगों में मनुष्य को हमेशा छल करने वाले लोगों से बचके रहना चाहिए। इस तरह के लोग ना केवल खतनाक होते हैं। बल्कि वो सामने वाले को ऐसा धोखा देते हैं जिसकी उम्मीद किसी ने ना की हो।

Chanakya Niti: सामने वाले की असलियत जानने के लिए अपनाएं ये तरीका

असल जिंदगी में इंसान का आमना सामना कई तरह के लोगों से होता है। लेकिन अक्सर लोग उन लोगों से डर जाते हैं जो किसी ना किसी मामले में बहस करने लगते हैं। उन्हें ऐसा लगता है कि इस तरह के लोग बहुत ज्यादा खतरनाक होते हैं। अगर आप भी ऐसा सोचते हैं तो अपनी इस सोच को बदल लीजिए। दरअसल, जो लोग आपसे बहस करते हैं वो अपने मन की बात बहस के जरिए आपको कह देते हैं। लेकिन कुछ लोग ऐसे होते हैं जो आपके सामने तो अच्छे बने रहेंगे लेकिन पीठ पीछे ऐसा छल करेंगे कि आपका संभलना मुश्किल हो जाएगा। इस तरह के लोग छल करने से पहले एक बार भी नहीं सोचते। इसी वजह से आचार्य चाणक्य ने कहा है कि उनसे मत डरिए जो बहस करते हैं बल्कि उनसे डरिए जो छल करते हैं। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल