1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. बहरा होकर ही मनुष्य ऐसे व्यक्ति का कर सकता है बेखौफ मुकाबला, नहीं किया ऐसा तो बिखरना निश्चित

बहरा होकर ही मनुष्य ऐसे व्यक्ति का कर सकता है बेखौफ मुकाबला, नहीं किया ऐसा तो बिखरना निश्चित

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 13, 2020 06:03 am IST,  Updated : Sep 13, 2020 06:03 am IST

खुशहाल जिंदगी के लिए आचार्य चाणक्य ने कई नीतियां बताई हैं। अगर आप भी अपनी जिंदगी में सुख और शांति चाहते हैं तो चाणक्य के इन सुविचारों को अपने जीवन में जरूर उतारिए।

 Chanakya Niti-चाणक्य नीति- India TV Hindi
  Chanakya Niti-चाणक्य नीति Image Source : INDIA TV

आचार्य चाणक्य ने सुखमय जीवन के लिए कुछ नीतियां और अनुमोल विचार व्यक्त किए हैं। इन विचारों और नीतियों को जिसने भी जिंदगी में उतारा वो आनंदमय जीवन जी रहा है। अगर आप भी खुशहाल जीवन की डोर से बंधना चाहते हैं तो इन विचारों को जीवन में जरूर उतारिए। आचार्य चाणक्य के इन विचारों में से एक विचार का आज हम विश्लेषण करेंगे। आज का ये विचार मनोबल गिराने वालो लोगों पर आधारित है।

'जीवन में अगर आगे बढ़ना है तो बहरे हो जाओ क्योंकि अधिकतर लोगों कि बातें मनोबल गिराने वाली होती है।' चाणक्य नीति

इस कथन में आचार्य चाणक्य के कहने का मतलब है कि जिंदगी में अगर किसी को भी आगे बढ़ना है तो उसे बहरा हो जाना चाहिए। यानी कि मनुष्य को ऐसी बातों को हमेशा नजर अंदाज करना चाहिए। ऐसा करके ही मनुष्य जिंदगी में आगे बढ़ सकता है। अगर ऐसा नहीं किया तो मनोबल गिराने वाले लोग बहुत हैं। 

दरअसल, जिंदगी में कई सारे ऐसे लोग होते हैं जो अपने सामने वाले की तरक्की बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करते। कई बार जिंदगी में जो कुछ भी अच्छा हो सब उन्हीं के साथ हो। उनका ये रवैया सिर्फ पैसे या फिर करियर को लेकर नहीं होता। बल्कि उनमें जलन छोटी से छोटी बात को लेकर होती है। वो अपने से ऊपर उठता हुआ किसी भी व्यक्ति को देखना पसंद नहीं करते। उन्हें बस ये लगता है कि जो भी अच्छा हो सिर्फ उन्हीं के साथ हो।

यहां तक कि कई लोग तो जब सामने वाले को आगे बढ़ते हुए देखते हैं तो उनका मनोबल तोड़ने की कोशिश करते हैं। उन्हें बस यही लगता है कि कैसे इस व्यक्ति का मनोबल तोड़े जिससे कि वो आगे ना बढ़ पाए। अगर आप भी किसी ऐसे व्यक्तियों जानते हैं जिनका नेचर इस तरह का है उनसे दूर रहे। यहां तक कि उनकी बातों को एक कान से सुने और एक कान से बाहर निकाल दें। 

अन्य खबरों के लिए करें क्लिक

मनुष्य अगर इंद्रियों पर पाना चाहता है विजय तो बस इस एक चीज का करें इस्तेमाल, कहलाएगा सर्वश्रेष्ठ

अपनी सारी ताकत झोंकने के बाद भी मनुष्य का इस एक चीज को पाना है असंभव, यकीन ना हो तो आजमा कर देख लें

दुनिया के किसी भी डॉक्टर के पास नहीं है मनुष्य के इस मर्ज की दवा, दूर करने में लग जाएंगे कई जन्म

मौत से पहले ही मौत मिल जाती है अगर साथ हों ये 4 चीजें, लाख कोशिश के बाद भी जीना असंभव

इस चीज के कारण मनुष्य को कभी नहीं उड़ाना चाहिए दूसरों का मजाक, वक्त बदलते ही आंख मिलाने के नहीं रहेंगे काबिल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल