1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. अगर मनुष्य ने वाणी पर नहीं किया नियंत्रण तो सारे संबंध टूटना निश्चित

अगर मनुष्य ने वाणी पर नहीं किया नियंत्रण तो सारे संबंध टूटना निश्चित

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 18, 2021 06:08 am IST,  Updated : Jun 18, 2021 06:08 am IST

खुशहाल जिंदगी के लिए आचार्य चाणक्य ने कई नीतियां बताई हैं। अगर आप भी अपनी जिंदगी में सुख और शांति चाहते हैं तो चाणक्य के इन सुविचारों को अपने जीवन में जरूर उतारिए।

Chanakya Niti-चाणक्य नीति- India TV Hindi
Chanakya Niti-चाणक्य नीति Image Source : INDIA TV

आचार्य चाणक्य की नीतियां और विचार भले ही आपको थोड़े कठोर लगे लेकिन ये कठोरता ही जीवन की सच्चाई है। हम लोग भागदौड़ भरी जिंदगी में इन विचारों को भले ही नजरअंदाज कर दें लेकिन ये वचन जीवन की हर कसौटी पर आपकी मदद करेंगे। आचार्य चाणक्य के इन्हीं विचारों में से आज हम एक और विचार का विश्लेषण करेंगे। आज का ये विचार वाणी पर आधारित है।

'भाव अच्छे हों, कर्म अच्छे होम मगर वाणी खराब तो संबंध कभी नहीं टिकते।' आचार्य चाणक्य

आचार्य चाणक्य के कथन का अर्थ है कि मनुष्य की वाणी हमेशा अच्छी होनी चाहिए। अगर मनुष्य की वाणी ठीक ना हुई तो सब कुछ बेकार हो जाता है। फिर चाहे अच्छे भाव हों या फिर कर्म। इसलिए मनुष्य को किसी से भी बात करते वक्त अपनी वाणी का खास ध्यान रखना चाहिए। 

जरूरत से ज्यादा किसी व्यक्ति में लाना चाहते हैं सुधार तो वो बन सकता है आपका सबसे बड़ा शत्रु

असल जिंदगी में कई बार ऐसा होता है कि मनुष्य किसी से भी बात करते वक्त अपनी वाणी का ध्यान नहीं रखता। ऐसा करना उस पर ही भारी पड़ जाता है। दरअसल, वाणी एक ऐसी चीज है जिसके जरिए कोई भी व्यक्ति किसी का भी दिल जीत सकता है। लेकिन अगर वाणी पर व्यक्ति ने नियंत्रण खो दिया तो वो दूसरों की नजरों में गिर भी सकता है। भले ही इंसान के अंदर सौ अच्छाइयां हों लेकिन अगर उसके बोलने का तरीका अच्छा नहीं है तो वो लोगों की नजरों में चुभने लगता है।

हर मनुष्य के जीवन का सार जुड़ा होता है इन 2 शब्दों में, अगर समझ गए तो कहलाएंगे सफल

ऐसे में उसके अच्छे कर्म हों या फिर भाव किसी को भी कुछ और नहीं दिखाई देता। सबका फोकस बस उस व्यक्ति की वाणी पर आकर टिक जाता है। यहां तक कि कई बार बनता हुआ काम भी वाणी पर कंट्रोल ना होने की वजह से बिगड़ जाता है। इसी वजह से आचार्य चाणक्य ने कहा है कि भाव अच्छे हों, कर्म अच्छे होम मगर वाणी खराब तो संबंध कभी नहीं टिकते।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल