1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Chanakya Niti: जान से भी ज्यादा करें इस एक चीज की हिफाजत वरना रह जाएंगे अकेले

Chanakya Niti: जान से भी ज्यादा करें इस एक चीज की हिफाजत वरना रह जाएंगे अकेले

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 10, 2021 06:16 am IST,  Updated : Nov 10, 2021 08:50 pm IST

खुशहाल जिंदगी के लिए आचार्य चाणक्य ने कई नीतियां बताई हैं। अगर आप भी अपनी जिंदगी में सुख और शांति चाहते हैं तो चाणक्य के इन सुविचारों को अपने जीवन में जरूर उतारिए।

Chanakya Niti- चाणक्य नीति- India TV Hindi
Chanakya Niti- चाणक्य नीति Image Source : INDIA TV

आचार्य चाणक्य की नीतियां और विचार भले ही आपको थोड़े कठोर लगे लेकिन ये कठोरता ही जीवन की सच्चाई है। हम लोग भागदौड़ भरी जिंदगी में इन विचारों को भले ही नजरअंदाज कर दें लेकिन ये वचन जीवन की हर कसौटी पर आपकी मदद करेंगे। आचार्य चाणक्य के इन्हीं विचारों में से आज हम एक और विचार का विश्लेषण करेंगे। आज का ये विचार विश्वास पर आधारित है। 

Chanakya Niti: मनुष्य कभी ना छोड़े इस चीज का दामन तभी आप होंगे सफल

'दूसरों के द्वारा आप पर किए गए विश्वास की रक्षा प्राण से भी अधिक करनी चाहिए।' आचार्य चाणक्य

आचार्य चाणक्य के इस कथन का अर्थ है कि अगर आप पर कोई विश्वास करें तो इसकी हिफाजत आपको किसी भी कीमत पर करनी चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि विश्वास एक ऐसी चीज है जो कोई भी व्यक्ति किसी पर बड़ी मुश्किल से करता है। अगर इस विश्वास पर चोट लगती है तो दोबारा किसी भी पर विश्वास करना उस व्यक्ति का नामुमकिन हो जाता है। 

असल जिंदगी में आपका आमना सामना कई तरह के लोगों से होता है। कुछ लोगों पर यकीन करना तो बहुत मुश्किल होता है तो वहीं कुछ लोग ऐसे होते हैं जिन पर थोड़ा विश्वास जरूर कर सकते हैं। अगर आप के प्रति कोई थोड़ा भी विश्वास जाहिर करे तो आपको उसकी रक्षा अपनी जान से भी ज्यादा करनी चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि किसी पर भी भरोसा करना आजकल के समय में सबसे मुश्किल चीज है। बावजूद इसके अगर कोई विश्वास करता है और आप उसे तोड़ देते हैं तो ये बहुत ज्यादा तकलीफ दायक होता है। 

Chanakya Niti: मनुष्य इस चीज की तुलना कभी ना करें दूसरों से, जीवन जीना हो जाएगा मुश्किल

किसी का विश्वास तोड़कर आप ना केवल उस व्यक्ति के साथ धोखा करेंगे बल्कि आपके मान सम्मान में भी कमी आ सकती है। आप पर कोई दोबारा विश्वास करे ये भी कहना मुश्किल है। ऐसा होने पर आप अपना वो दोस्त भी खो देंगे जो आपसे जुड़ा हुआ है। इसी वजह से आचार्य चाणक्य ने कहा है कि दूसरों के द्वारा आप पर किए गए विश्वास की रक्षा प्राण से भी अधिक करनी चाहिए। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल