1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. मनुष्य कभी भी सही होने पर ना करें कुछ साबित, समय खुद देगा गवाही

मनुष्य कभी भी सही होने पर ना करें कुछ साबित, समय खुद देगा गवाही

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 08, 2021 06:06 am IST,  Updated : Jul 08, 2021 06:06 am IST

खुशहाल जिंदगी के लिए आचार्य चाणक्य ने कई नीतियां बताई हैं। अगर आप भी अपनी जिंदगी में सुख और शांति चाहते हैं तो चाणक्य के इन सुविचारों को अपने जीवन में जरूर उतारिए।

Chanakya Niti-चाणक्य नीति- India TV Hindi
Chanakya Niti-चाणक्य नीति Image Source : INDIA TV

आचार्य चाणक्य की नीतियां और विचार भले ही आपको थोड़े कठोर लगे लेकिन ये कठोरता ही जीवन की सच्चाई है। हम लोग भागदौड़ भरी जिंदगी में इन विचारों को भरे ही नजरअंदाज कर दें लेकिन ये वचन जीवन की हर कसौटी पर आपकी मदद करेंगे। आचार्य चाणक्य के इन्हीं विचारों में से आज हम एक और विचार का विश्लेषण करेंगे। आज का ये विचार इस बात पर आधारित है कि अगर आप सही हो तो कुछ भी साबित करने की जरूरत नहीं है।

लाख कोशिश के बाद भी मनुष्य नहीं जीत सकता किस्मत से, जो लिखा है उसे बदलना नामुमकिन

'अगर आप सही हो तो कुछ भी साबित करने की कोशिश मत करो। बस सही बने रहो गवाही वक्त खुद दे देगा।' आचार्य चाणक्य

आचार्य चाणक्य के इस कथन का अर्थ है कि मनुष्य को कभी भी सही होने पर कुछ भी साबित करने की जरूरत नहीं है। ऐसा इसलिए क्योंकि जब आप सही हो तो चुप रहने में ही भलाई है। अगर आप सही हो तो आपके सही होने की गवाही वक्त खुद ही दे देगा। इसी वजह से जब भी आपको कोई गलत समझे तो उसे उस वक्त ना समझाने में ही आपकी भलाई है।

किसी भी परिस्थिति में मनुष्य को नहीं करना चाहिए अशुभ कार्य, बन जाएगा पाप का भोगी

असल जिंदगी में ऐसा कई बार होता है कि लोग आपको सही होने पर भी गलत समझ लेते हैं। अगर सामने वाला गुस्से में है या फिर उसने अपने मन में आपको गलत मान लिया है तो उसे समझाना व्यर्थ है। इसके पीछे की वजह उस शख्स के स्वभाव के अलावा परिस्थिति भी है। स्वाभाविक है कि जब आपको कोई गलत समझेगा तो आपको बहुत बुरा लगेगा। आप उस वक्त उस व्यक्ति को समझाने की कोशिश करेंगे कि वो सही है। लेकिन गुस्से में भरा हुआ व्यक्ति आपकी एक बात भी नहीं सुनेगा। ऐसा इसलिए क्योंकि उस वक्त व्यक्ति के सोचने और समझने की शक्ति पर गुस्सा हावी होता है। ऐसे में सामने वाले व्यक्ति को आपकी सभी बातें बेइमानी लगेंगी। 

दूसरा पहलू है अगर आपको किसी ने मन में गलत मान लिया है, तो लाख कोशिश के बाद भी आप अपने को सही साबित नहीं कर सकते। इसलिए अच्छा ये है कि आप दोनों ही परिस्थितियों में शांत रहें। भविष्य में वक्त आपके सही होने की गवाही खुद ही देगा। इसी वजह से आचार्य चाणक्य ने कहा है कि 'अगर आप सही हो तो कुछ भी साबित करने की कोशिश मत करो। बस सही बने रहो गवाही वक्त खुद दे देगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल