1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Chanakya Niti: दुश्मन में दिखे 2 बदलाव तो ना करें भरोसा, नतीजा हो सकता है और भी खतरनाक

Chanakya Niti: दुश्मन में दिखे 2 बदलाव तो ना करें भरोसा, नतीजा हो सकता है और भी खतरनाक

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 01, 2021 06:17 am IST,  Updated : Aug 01, 2021 06:17 am IST

खुशहाल जिंदगी के लिए आचार्य चाणक्य ने कई नीतियां बताई हैं। अगर आप भी अपनी जिंदगी में सुख और शांति चाहते हैं तो चाणक्य के इन सुविचारों को अपने जीवन में जरूर उतारिए।

Chanakya Niti-चाणक्य नीति- India TV Hindi
Chanakya Niti-चाणक्य नीति Image Source : INDIA TV

आचार्य चाणक्य की नीतियां और विचार भले ही आपको थोड़े कठोर लगे लेकिन ये कठोरता ही जीवन की सच्चाई है। हम लोग भागदौड़ भरी जिंदगी में इन विचारों को भले ही नजरअंदाज कर दें लेकिन ये वचन जीवन की हर कसौटी पर आपकी मदद करेंगे। आचार्य चाणक्य के इन्हीं विचारों में से आज हम एक और विचार का विश्लेषण करेंगे। आज का ये विचार शत्रु के स्वभाव पर आधारित है। 

गलती से भी आत्म सम्मान को ना लगाएं दांव पर, खुद से नजरें मिलाना हो जाएगा मुश्किल

'कभी भी अपने शत्रु के अच्छे व्यवहार और उसकी मित्रता पर भरोसा ना करें।' आचार्य चाणक्य 

आचार्य चाणक्य के इस कथन का अर्थ है कि किसी भी व्यक्ति को अपने शत्रु के बदले हुए स्वभाव पर यकीन नहीं करना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि शत्रु में हुए बदलाव आपके लिए और भी घातक हो सकते हैं। कई बार ऐसा होता है मनुष्य शत्रु के व्यवहार और दोस्ती पर यकीन कर लेता है। उसे ऐसा लगता है कि सामने वाला बदल गया है। अगर आपने भी इसी सोच को बढ़ावा दिया तो ये आपके लिए और भी बड़ी मुसीबत खड़ा सकता है। 

Chanakya Niti: दूसरों के सामने बार-बार ना करें इसका जिक्र, आप पर भी पड़ सकता है भारी

दरअसल, कई बार जानी दुश्मन कहे जाने वाले शत्रु के स्वभाव में अचानक ऐसा बदलाव आता है कि उसे देखकर आपको अपनी आंखों पर यकीन नहीं होता। इस तरह के व्यक्ति अपनी बात पर भरोसा दिलाने के लिए साम, दंड और भेद तीनों का इस्तेमाल करते हैं। इस तरह से वो अपनी बातों के जाल में लोगों को फंसा सकते हैं। 

अगर आपका सामना भी इस तरह के शत्रु से पड़ा है तो आप उसकी हर एक चीज पर ध्यान दें। कई बार आंखों का देखा और कानों का सुना दोनों ही झूठे साबित हो जाते हैं। दोनों पर ही जरा सा भी यकीन अगर आपने कर लिया तो वो आपके लिए खतरनाक हो सकता है। इसी वजह से आचार्य चाणक्य ने कहा है कि कभी भी अपने शत्रु के अच्छे व्यवहार और उसकी मित्रता पर भरोसा ना करें।

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल